राम मंदिर, धारा-370 के नाम पर सदस्य बनाएगी बीजेपी

Updated on 01-09-2024 01:14 PM

2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए बीजेपी लोगों के सामने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे काम का भी जिक्र करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- बीजेपी के कार्यकर्ता जब सदस्यता अभियान के लिए जाए तो बताए कि हम इसलिए सदस्य बनाना चाहते हैं, क्योंकि हमने राम मंदिर बनवाया, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, पाकिस्तान को दो बार उसके घर में घुसकर मारा।

अपने संबोधन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष सुनित पचौरी से कुछ सवाल पूछ लिए। सीएम ने पूछा- बीजेपी की पांच निष्ठाएं कौन-कौन सी हैं? भारत में कितने राजनीतिक दल है? दोनों ही नेता इनके जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद सीएम ने ही जवाब बताते हुए अपनी बात जारी रखी।

लोगों को पार्टी के काम और सिद्धांत बताएं पार्टी कार्यकर्ता

बता दें कि मुख्यमंत्री शनिवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 111 के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- देश के गरीब आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए बीजेपी काम करती है। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों को पार्टी के काम और सिद्धांत के बारे में भी बताए।

सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की भावना में विश्वास रखकर उसे करने का काम अकेले बीजेपी करती है। कोई अन्य पार्टी ऐसा नहीं करती है। संगठन के चुनाव कराने से पहले सदस्यता का काम बीजेपी में ही है। देश में मौजूद 1500 राजनीतिक दलों में बीजेपी सबसे अलग है।

कांग्रेस के लोग भगवान के नाम पर जाने क्यों पीछे हट जाते हैं: CM

सीएम ने बूथ पदाधिकारियों से कहा- कांग्रेस के लोग भगवान के नाम पर जाने क्यों पीछे हट जाते हैं। राम मंदिर के मामले में जिन मुस्लिम बंधुओं ने मुकदमा लगाया था, वे अपनी बात पर खरे उतरे। लेकिन, जाने क्यों कांग्रेस के लोग हिंदुओं के जज्बात का नुकसान करते हैं।

सीएम ने कहा- ये अभी तक भगवान के दर्शन के लिए नहीं गए। सोनिया गांधी नहीं गईं, प्रियंका नहीं गईं, राहुल गांधी नहीं गए, भाभी जी का तो पता नहीं… इसलिए क्या कहें। भगवान तो सबके हैं। भगवान बुला रहे, पर ये नहीं जा रहे। वोट मांगने आएंगे, लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे।

सीएम यादव बोले - कांग्रेस में आज भी 80 साल के लोग ही नेता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बीजेपी और विरोधी पार्टी की लीडरशिप में अंतर यह है कि कांग्रेस में आज भी 80 साल के लोग ही नेता हैं। वहीं बीजेपी में चौथी पीढ़ी आ गई है। बीजेपी में नए कार्यकर्ता की महत्ता है। सहजता के साथ काम को हस्तांतरित करने की परंपरा बीजेपी में है। कांग्रेस में ऐसा होने ही नहीं दिया जाता है।

कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने पर हाय रे.. हाय रे होता है

सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी में हर बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलते रहते हैं। चाहे जेपी नड्‌डा हो या नितिन गडकरी हो या कोई और हो, बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जो बना उसके बाद परिवार में किसी और को पद नहीं मिला। कांग्रेस में इसकी चर्चा हो तो हाय रे… हाय रे शुरू हो जाता है। इसलिए वही है कि जो करोगे सो भरोगे। बूथ पर जितने वोट मिले हैं, उन सभी को सदस्य बनाना है।

मंत्री-विधायकों को 15 हजार सदस्य बनाने होंगे

भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश के सभी 29 सांसदों को 25 हजार सदस्य बनाने होंगे। मंत्रियों, विधायकों को 15 हजार नए लोगों को बीजेपी की मेंबरशिप दिलानी होगी। महापौर को 15 हजार और नगर पालिका अध्यक्षों को 5 हजार नए सदस्य बनाने होंगे।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और पार्षदों के लिए सदस्यता का लक्ष्य स्थानीय मतदाताओं के हिसाब से भाजपा के जिला अध्यक्ष तय करेंगे। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने को कहा गया है। हारे हुए बूथों पर ज्यादा टारगेट किया जा रहा है।

रेफरल कोड से होगी काम की डेली निगरानी

सदस्यता अभियान के दौरान हर पदाधिकारी के काम की निगरानी होगी। सांसद, विधायक सहित हर पदाधिकारी को सदस्यता के लिए एक रेफरल कोड दिया जाएगा। जिस नए व्यक्ति को सदस्य बनाया जाएगा, उसकी मेंबरशिप के वक्त दर्ज किए जाने वाले रेफरल कोड से काम की मॉनिटरिंग होगी।

अगर सदस्य बनाने वाला पदाधिकारी नए मेंबर को लिंक शेयर करेगा, तो रेफरल कोड खुद ही मेंबरशिप फॉर्म में दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा संगठन ऐप के जरिए भी नेताओं को अपनी डेली रिपोर्ट देनी होगी कि किसने कितने सदस्य बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.