संभागीय मुख्यालयों पर राष्ट्रीय नेताओं की रै​लियां करेगी भाजपा

Updated on 22-01-2025 12:31 PM

भाजपा ने संविधान गौरव अभियान को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया है। भाजपा के 7 बड़े राष्ट्रीय नेताओं की संभागीय मुख्यालयों पर होने वाली रैलियां अब 27 जनवरी के बाद होंगी। पहले यह रैलियां 23 से 25 जनवरी के बीच प्रस्तावित थीं। गौरतलब है कि 27 जनवरी को कांग्रेस महू (डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर) में राहुल-प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में अब तक की सबसे बड़ी रैली करने जा रही है।

कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में 2 लाख से अधिक कांग्रेसी महू पहुंचेंगे। कांग्रेस इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोलेगी। भाजपा की रणनीति है कि कांग्रेस जितनी बड़ी रैली महू में करेगी, भाजपा उससे बड़ी रैलियां प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर कराएगी।

भोपाल संभाग में होने वाली रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद शामिल होंगे और कांग्रेस के आरोपों का जबाव सार्वजनिक रैली में देंगे।

जेपी नड्‌डा जबलपुर में रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा जबलपुर में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी इंदौर में, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रीवा में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में इन संविधान गौरव यात्राओं का नेतृत्व करेंगे। उज्जैन और सागर में भी बड़ी रैलियां होगी। गौरतलब है कि भाजपा हर जिले में संविधान गौरव अभियान चला रही है। 25 जनवरी तक जिलों में यह कार्यक्रम चलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.