बीजेपी के अरबपति विधायक संजय पाठक को अपनी ही सरकार में है खतरा! जानें कौन हैं ये

Updated on 10-10-2024 11:34 AM
कटनी: विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक एक बार फिर से चर्चा में हैं। विधायक संजय पाठक को अपनी ही सरकार में जान को खतरा है। यह हम नहीं कह रहे हैं, विधायक संजय पाठक ने खुद ही यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग हमारा कई महीनों से लगातार पीछा कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश के डीजीपी से भी की है। संजय पाठक मध्य प्रदेश में बीजेपी के अरबपति विधायकों में से एक हैं।

खुद का है हेलीकॉप्टर


दरअसल, संजय पाठक शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे हैं। साथ ही वह बड़े कारोबारी भी हैं। कई बिजनेस से संजय पाठक जुड़े हुए हैं लेकिन माइनिंग के क्षेत्र में उनका बड़ा कारोबार है। संजय पाठक के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके साथ ही उनके पास हेलीकॉप्टर भी है।


200 करोड़ से अधिक की संपत्ति


2023 विधानसभा चुनाव के दौरान संजय पाठक ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 201 करोड़ 61 लाख 64 हजार 452 करोड़ रुपए की संपत्ति है।हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके पास 226 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।


आधार कार्ड का बदल गया है पता


दरअसल, विधायक संजय पाठक की चर्चा इसलिए हो रही है कि उनके आधार कार्ड का पता बदल गया है। आधार कार्ड पर तस्वीर उनकी है और पता पंजाब का है। बैंक के अधिकारी जब इसकी जांच के लिए आए तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा है कि कई लोग मेरा पीछा कर रहे हैं।


मेरे ऊपर है खतरा


विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैंने कई बार देखा है कि जबलपुर, कटनी और भोपाल स्थित मेरे घर के बाहर कई लोग संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे हैं। कई बार लोग पीछा करते हुए दिखे हैं। मैं महसूस कर रहा हूं कि कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं। इसके पीछे मुझे षड्यंत्र समझ में आ रहा है। यह केवल आधार का छोटा मामला नहीं है। यह एक गहरी साजिश है।

गौरतलब है कि संजय पाठक के इन आरोपों से एमपी की सियासत में खलबली मच गई है। हालांकि उनको खतरा किनसे है और कौन उनका पीछा कर रहा है। ये सारी चीजें तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.