आज काउंटिंग हेडक्वार्टर पर पहुंचेंगे बीजेपी के काउंटिंग एजेंट्स:BJP को सता रहा पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में गड़बड़ी का ड़र

Updated on 03-06-2024 12:45 PM

4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है। काउंटिंग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। बीजेपी के काउंटिंग एजेंट्स सोमवार शाम को ही काउंटिंग हेड क्वार्टर पर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट्स मंगलवार को ही सुबह 7 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। मतगणना को लेकर दोनों ही दलों की तैयारियों को समझा।

बीजेपी को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की आशंका है। ऐसे में बीजेपी ने अपने सभी प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंट्स को यह निर्देश दिए हैं। कि वे सबसे पहले होने वाली पोस्टल बैलेट की मतगणना यानि डाक मतपत्रों की गिनती में पैनी नजर रखें।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में बहुत छोटे से अंतर के कारण हमारी हार-जीत भी हुई है। एक-एक मतदाता घर से निकला और उसने सोच समझकर भाजपा को वोट दिया। हमारी थोड़ी सी चूक के कारण वो वोट इधर-उधर हो जाए। चूंकि, उसने मन से वोट दिया उस वोट का सम्मान होना चाहिए।

सुबह 6:30 बजे मतगणना स्थल पहुचेंगे बीजेपी के एजेंट

सबनानी कहते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत करके चुनाव में लगता है। और चुनाव का अहम और आखिरी हिस्सा मतगणना सबसे होता है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत हो गई है। 3 जून को कई स्थानों पर रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि, सुबह कार्यकर्ता को काउंटिंग स्थल पर आने में देर ना हो। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर हमने रुकने का प्रबंध किया है। ताकि सुबह काम को सुचारु रूप से कर सकें। परिणाम के समय हमारी भूमिका इतनी मजबूत होनी चाहिए कि योद्धा युद्ध के मैदान में मजबूती से रहे।

कांग्रेस की तैयारी-काउंटिंग की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखें

एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की खबरों के बाद कांग्रेस ने अपने सभी काउंटिंग एजेंट्स को यह निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी स्थिति में एग्जिट पोल के मनोवैज्ञानिक दबाव में ना आएं। 4 जून को सुबह 7 बजे सभी एजेंट्स मतगणना स्थल पर दस्तावेजों के साथ पहुंचें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.