मध्‍य प्रदेश में फिर खिला भाजपा का कमल, जीत के नायक रहे 'मोदी-शिवराज'

Updated on 04-12-2023 01:13 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तर्ज पर लड़ा। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर लड़ा गया तो मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान ने धुआंधार 165 सभाएं कर ऐतिहासिक विजय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। मोदी और शिवराज दोनों ही भाजपा के नायक रहे। मोदी ने प्रदेश में 14 सभाएं और इंदौर में एक रोड-शो किया था।

मुद्दों की आजमाइश के बावजूद मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव जब रंग नहीं पकड़ पा रहा था तो उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में 'एमपी के मन में है मोदी' की सार्थकता के साथ गहरा कर दिया था।

केंद्र की योजनाओं से मध्य प्रदेश के गरीब के घर में खुशहाली पहुंचाने का सीधा रास्ता दिखाते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश की समृद्धि से भारत की वैश्विक पहचान के समीकरण को भी समझा दिया।

जैसा कि सियासी गलियारों में पिछले कई महीनों से महसूस किया जा रहा था कि भाजपा ने प्रादेशिक चेहरों के बजाय मोदी और भाजपा सरकारों के विकास पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है तो इसकी झलक भरे मंच पर भी देखने को मिली थी।

पिछली कई सभाओं की तरह मोदी ने भाजपा को विकास का पर्याय बताते हुए 'एमपी के मन में है मोदी और मोदी के मन में है एमपी' को ही स्थापित कर दिया था।

शिवराज ने प्रतिदिन औसतन 10 सभाएं कीं

चुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज 230 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंचे। औसतन प्रतिदिन 10 सभाएं कीं। दीपावली के दिन भी उन्होंने जनसभाओं का संबोधित किया। इसके पहले हर जिले में उन्होंने महिला सम्मेलन किया। सभाओं में वह कई बार भावुक भी हुए। यहां तक कहा, 'मामा चला जाएगा तो बहुत याद आएगा' और 'मर भी गया तो राख के ढेर से उठकर जनता की सेवा करूंगा'।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.