लोकसभा चुनाव पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की रणनीति तैयार, आचार संहिता से पहले मोदी-शाह के दौरे

Updated on 05-02-2024 12:07 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लगातार दूसरे दिन रविवार को भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक का दौर चला। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा का संयोजक नियुक्त किए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी भी बनाए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव में जीते और हारे दोनों ही प्रत्याशियों को संयोजक, प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं बड़े नेताओं वाली सीटों पर वरिष्ठ पदाधिकारी को संयोजक और प्रभारी बनाया जाएगा। इसी तरह मंडल और बूथ स्तर पर भी प्रभारी सह प्रभारी और संयोजक बनाए जाएंगे।

चुनाव अभियान पर मंथन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव अभियान को लेकर मंथन हुआ। दीवार लेखन से लेकर गांव चलो अभियान और नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने सहित हारे बूथ को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आचार संहिता से पहले मोदी-शाह के होंगे दौरे

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा के मध्य प्रदेश में दौरे होंगे। इसको लेकर कोर ग्रुप की बैठक में रणनीति तय की गई।बता दें कि 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में सभा प्रस्तावित है।

सांसदों की रिक्त लोकसभा सीटों पर भी हुई चर्चा

भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। सांसदों के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई पांच लोकसभा सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। इनमें मुरैना, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद और दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा को प्रत्याशी उतारना है। इसके अलावा लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली संसदीय सीट छिंदवाड़ा को लेकर भी कोर ग्रुप की बैठक में मंथन हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.