भाजयुमो नेताओं ने पुलिसकर्मियों को मारापीटा, वर्दी भी फाड़ी

Updated on 31-12-2021 08:39 PM

भोपाल नशे में धुत्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के  नेताओं ने केवल पुलिसकर्मियों को मारापीटा बल्कि वर्दी भी फाड़ी भी फाड दी।  यह मामला प्रदेश के उज्जैन शहर का है। यहां रात्रि गश्त के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की कार को रोकने पुलिस ने रोकने का प्रयासकिया था। इसके बाद कार सवार 4 लोगों ने मिलकर माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस कंट्रोल रूम को वायरलेस पर कॉल कर जब पुलिस बल को बुलाया गया तो दो नेता स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग निकले।

जिन्हें पुलिस ने कॉसमॉस मॉल के समीप रोका तो वहां भी दो नेताओं ने एक एएसआई के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं 2 नेता दूसरी कार से भागे जिन्हें नीलगंगा पुलिस ने हरी फाटक पुल पर रोक लिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। एक आरोपित जीवाजीगंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर का पुत्र है तथा वह युवा मोर्चा से भी जुड़ा है।

 पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई प्रेम मालवीय गश्त अधिकारी के रूप में चेकिंग कर रहे थे। दशहरा मैदान स्थित सुराना होटल के समीप आस्था गार्डन के बाहर एक काले रंग की कार में कुछ युवक बैठे हुए थे। इस पर प्रेम मालवीय और सेक्टर गश्त अधिकारी एसआइ महेंद्र मकाश्रे ने उन्हें रोका और जांच की तो चारों ने शराब पी रखी थी।

 इसी दौरान चारों ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा होना बताया तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर एसआई प्रेम मालवीय ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो जीवाजी गंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रमोद भदोरिया के पुत्र युवा मोर्चा से जुड़े हुए रवि भदोरिया ने एसआई प्रेम मालवीय के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर एसआई महेंद्र मकाश्रे ने वायरलेस सेट पर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर और पुलिस बल बुलाया तो रवि भदोरिया और उसके साथ एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा दो अन्य युवक कार से भाग निकले।

 नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के समीप नानाखेड़ा थाने के एएसआई सतीश नाथ ने स्कॉर्पियो रोकी तो रवि भदौरिया और उसके साथी नरेंद्र सूर्यवंशी ने एएसआई नाथ के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। वहीं नीलगंगा पुलिस ने हरी फाटक पुल पर कार को रोक कर दो युवकों को पकड़ लिया।

 माधव नगर पुलिस में एसआई प्रेम मालवीय की शिकायत पर रवि भदोरिया पुत्र प्रमोद भदोरिया निवासी आनंद नगर नानाखेड़ा, नरेंद्र पुत्र श्याम सूर्यवंशी निवासी कंचनपुरा, अजय राठौर तथा मोनू कुमरावत के खिलाफ केस दर्ज किया है।वहीं नानाखेड़ा पुलिस ने रवि भदौरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ एसआई सतीश नाथ की शिकायत पर केस दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.