भाजयुमो पदाधिकारी की हत्या का मामला:5 चश्मदीदों के बयानों के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को नामजद किया

Updated on 20-05-2024 12:29 PM

भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने कुख्यात गुंडे तंजील उर्फ शूटर और भूरा हड्‌डी को भी नामजद कर लिया है। इससे पहले शनिवार को इन दोनों आरोपियों को नामजद न करने से गुस्साए सुरेंद्र के परिचित और रिश्तेदारों ने लिंक नंबर दो पर शव रखकर चक्का जाम किया था। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

जिसके बाद पुलिस केस में अन्य आरोपियों को नामजद करने के लिए राजी हुई थी। गुरुवार की रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर की थी। तब केवल चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। आरोप लगाए गए थे कि नाम बताने पर भी दो लोगों को पुलिस ने बचा लिया था।

टीआई सुनील मेहर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच, टीटी नगर और गांधी नगर थाने सहित पांच टीमें आरोपियों को तलाश रही हैं।

क्या है मामला

भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 1 बजे शव को परिजन ने लिंक रोड नंबर दो पर रखकर जाम लगा दिया।

परिजन कहना था कि मर्डर केस में तंजील और भूरा हड्‌डी को भी नामजद किया जाए। रात में पुलिस को ये नाम दिए थे। पुलिस ने देर रात चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है, एफआईआर में ये दो नाम नहीं हैं। जाम की सूचना पर एसीपी चंद्र शेखर पांडे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा परिवार में इकलौते बेटे और अकेले कमाने वाले थे। उनसे छोटी एक बहन है। पिता का 10 साल पहले निधन हो चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.