आपातकाल दिवस की पूर्वसंध्या पर आसमान में छोड़े काले गुब्बारे:भोपाल में युवाओं ने बनाई प्रतीकात्मक जेल

Updated on 25-06-2025 01:02 PM

आपातकाल दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में युवाओं ने काली टी-शर्ट पहनकर आसमान में 50 काले गुब्बारे छोड़े। युवाओं ने मीसाबंदियों का सम्मान भी किया। कल यानी 25 जून को आपातकाल दिवस है।

भोपाल के शहीद गेट पर गुरुनानक मंडल द्वारा आपातकाल के काले अध्याय के 50वें वर्ष पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों का तिरंगा पगड़ी, तिरंगा शाल और भारत माता के मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रतीकात्मक जेल से बाहर आईं भारत माता कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक प्रतीकात्मक जेल बनाई गई। इस जेल से सबसे पहले भारत माता के रूप में एक बालिका बाहर आई। इसके बाद मीसाबंदी और 50 युवा काला दिवस लिखी हुई काली टी-शर्ट पहने हुए, काली पट्टी सिर पर धारण किए प्रतीकात्मक जेल से बाहर निकले। इसके बाद 50 काले गुब्बारे हवा में छोड़े गए।

राकेश कुकरेजा बोले- आपातकाल एक काला अध्याय था

कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्य राकेश कुकरेजा ने कहा, "आपातकाल एक काला अध्याय था, जिसने भारतीय लोकतंत्र को हिलाकर रख दिया था। इस दौरान नागरिकों के अधिकारों का हनन हुआ और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। कई लोगों को जेल में डाला गया और विरोध करने वालों पर अत्याचार किया गया था। आपातकाल की यादें आज भी हमें लोकतंत्र की महत्ता और अधिकारों की रक्षा के महत्व को याद दिलाती हैं।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मीसाबंदी बिहारी लाल लोकवानी, पंडित रामजीवन दुबे, गोविंद डांडवानी के अलावा बृजकिशोर सांघी, मांगीलाल बाजपाई, विभा गरुण, दीपचंद तिवारी, अतुल घेंघट, भगवान दास ढालिया, राजा शर्मा, सुनील सराठे, नरेंद्र ठाकुर, यतिन मकवाना, मुकेश सोलंकी, संदीप कल्याने, राजकुमारी डागोर, संजय राठौर, अजय प्रजापति, पी सी कनर्जी, सुनील शुकरवारे, पाना बाई, नितिन बमन, जितेंद्र ठकुरिया, सौरभ सिरोलिया, असद मसूद, जसिम अख्तर, अतिक, प्रमोद सिसोदिया, निरज राठौर, राजकुमार दुबे, नितेश बाजपेयी, नरेंद्र शुक्ला, महेश मालवीय, चंदू यादव, अमित ठाकुर सहित कई युवा साथी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.