भोपाल में शूटिंग के लिए कारतूस खरीदी में कालाबाजारी का खेल

Updated on 21-08-2025 11:28 AM

भोपाल। प्रदेश के कुछ शूटिंग खिलाड़ियों के नाम पर हथियार विक्रेताओं से सांठगांठ कर कारतूस खरीदी में खेल हो गया है। आशंका है कि उनके कोटे पर खरीदे गए कारतूस का बड़ा हिस्सा कालाबाजारी में बेच दिया गया है। इसकी जानकारी आने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए। अब वह पूरे मामले की जांच कर रहा है।

कई जगह पर लाइसेंस नंबर और मोबाइल नंबर गायब

बताया जा रहा है कि हथियार विक्रेताओं के रिकॉर्ड की जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को कारतूसों की बिक्री के रिकॉर्ड में जालसाजी की आशंका हुई। उसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई। दो दिन पहले बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय के साथ पहुंची टीम ने सैफिया कॉलेज स्थित शाह आर्मरी का रिकॉर्ड खंगाला। पता चला कि संचालक ने रजिस्टर में बेचे गए कारतूस की आधी-अधूरी जानकारी दर्ज की है। रिकॉर्ड में कई जगह पर लाइसेंस नंबर और मोबाइल नंबर गायब हैं। इसी तरह अन्य हथियार विक्रेताओं की भी जांच की जा रही है।

दूसरे लोगों को महंगे दाम पर बेचा गया

बताया जा रहा है कि शूटिंग के प्रादेशिक, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अभ्यास और स्पर्धा के लिए सालाना डेढ़ लाख कारतूस खरीदने की अनुमति है। हथियार विक्रेताओं और अवैध रूप से कारतूस आपूर्ति करने वाले सिंडिकेट ने इसी कोटे का इस्तेमाल कर पूरी गड़बड़ी की है। खिलाड़ियों के नाम पर कारतूस कागजों में ही बेचे गए, जिन्हे बाद में दूसरे लोगों को महंगे दाम पर बेचा गया।

हथियार विक्रेताओं के रिकार्ड जांचे जा रहे हैं। जांच के बाद तस्वीर साफ होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.