भिलाई में ब्लैकआउट, गाड़ियों की लाइट भी बंद कराई:सायरन बजते ही सड़कों पर रुके वाहन, हवाई हमला हुआ तो क्या करना है, सबने सीखा

Updated on 08-05-2025 01:54 PM

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बुधवार शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखीं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी अचानक थमी और हेडलाइट बंद हो गई।

पाकिस्तान से तनाव के बीच ये ब्लैकआउट मॉकड्रिल का हिस्सा था। जो शाम 7.30 बजे से 7.45 तक रहा। इस दौरान कई अफसर लाउड स्पीकर हाथ में लिए लोगों को हवाई हमले से बचने की टिप्स देते रहे।

2 चरणों में हवाई हमले से बचने की रिहर्सल की गई। ब्लैकआउट से पहले मॉकड्रिल भी हुई। करीब डेढ़ घंटे की प्रैक्टिस के बाद मॉकड्रिल का फर्स्ट फेज खत्म हुआ। पहले फेस में SDRF ने आग लगने पर एक्शन और घायल जवानों को कैसे ले जाया गया यह बताया गया।

जानिए क्या हुआ ब्लैकआउट के दौरान

  • 7.30 बजे "रेड अलर्ट" सायरन यानी कम ज्यादा आवाज में दो मिनट तक सायरन बजाया गया।
  • रेड अलर्ट सायरन बजने पर सभी नागरिकों ने अपने घर, दुकान, ऑफिस की रोशनी बंद की।
  • सड़क पर चल रहे वाहन को रेड अलर्ट सायरन बजते ही रुकना पड़ा। उनकी भी हेडलाइट और बैकलाइट बंद की गई।
  • 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट सायरन (एक समान आवाज में) बजा। इसे “ऑल क्लियर सिग्नल” भी कहा गया। इस सायरन के बजने के बाद लाइट्स ऑन की गई।

अब पढ़िए रिपोर्टर की जुबानी वहां क्या-क्या हुआ

जगह- भिलाई का सेक्टर 6

दोपहर के करीब चार बजते ही एक तेज सायरन बजा। ये किसी फायर अलार्म की तरह था, जिसकी आवाज करीब 6 किलोमीटर के रेडियस में आसानी से सुनी जा सकती थी। सायरन की आवाज सुनते ही पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने चलती गाड़ियां रुकवा दी।

एक अधिकारी ने अनाउंसमेंट किया, “इट्स ए इमरजेंसी सिचुएशन। गाड़ी छोड़कर सब ज़मीन पर लेट जाइए। कानों को दोनों हाथों से बंद कर लें और होठों के बीच जमकर अपना रूमाल फंसा ले। जब तक अलार्म न बंद हो पोजिशन कोई चेंज नहीं करेगा।

लोगों ने तुरंत रिस्पांस किया और इंस्ट्रक्शन फॉलो किया। करीब 15 मिनट के बाद दूसरी अनाउंसमेंट हुई “वी आर सेफ नाउ। अब आप सभी कुछ देर में घर जा सकते हैं”। लोग जमीन से उठते ही एक दूसरे से कानों में फुसफुसाने लगे। “दिक्कत होगी चलेगा लेकिन पाकिस्तान को सबक मिलना चाहिए”।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.