नव रचना सेवा संस्थान भोपाल का रक्तदान शिविर:थैलेसीमिया, गर्भवती और गंभीर पेशेंट को निःशुल्क दिया जाएगा ब्लड

Updated on 06-01-2025 12:14 PM

नव वर्ष के अवसर पर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी व रेड क्रॉस ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नव रचना सेवा संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित इस शिविर में इफको के स्टाफ सहित अन्य लोगों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उल्लेखनीय है कि शिविर से प्राप्त रक्त थैलेसीमिया पेशेंट / गंभीर पेशेंट / गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क दिया जाएगा।

नीरव चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में कुल 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें से तीन रक्त दाताओं द्वारा वन विभाग के 02 क्रिटिकल मरीजों के लिए बंसल हॉस्पिटल में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता रक्तदान कर मरीजों को जीवनदान दें और अपने साथियों को भी रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।

इस मौके पर इफको से अविनाश शर्मा, अमन निरापुरे,गोपाल रहेजा का विशेष सहयोग रहा। नव रचना सेवा संस्थान से बिनु चतुर्वेदी,नीरव चतुर्वेदी ,भावना, हरीश चतुर्वेदी, अनुज चतुर्वेदी और रेडक्रॉस टीम से डॉ ओपी श्रीवास्तव, दीप सिखा श्रीमाली, विजय शाह, धर्मेन्द्र सिंह, बृजेश कुशवाह, विकास, रविन्द्र नामदेव मौजूद रहे ।

कार्यक्रम के अंत में नव रचना के सचिव नीरव चतुर्वेदी ने टीम इफको टोकियो, टीम रेडक्रॉस ब्लड बैंक एवं टीम नव रचना सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.