कोलार सिक्स लेन में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर लगाए नीले निशान

Updated on 28-11-2023 12:43 PM
भोपाल। कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा नीले निशान लगाए गए हैं। इससे पहले अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन अब यह रंग बदल दिया गया है। टीम द्वारा घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को परेशानी में ला दिया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कोलार के बीमाकुंज से लेकर अनुपम अस्पताल और यहां से लेकर ललिता नगर तक दर्जनों मकान, दुकान और व्यावसायिक संस्थानों पर नीले निशान लगाने का काम किया है। चूंकि एक तरफ की रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। अब दूसरी तरफ का काम किया जाना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए ये निशान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 100 से ज्यादा निर्माण हैं, जिन्हें हटाना होगा।

कलेक्टर ने दिए थे तेज गति से काम करने के निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। उनके इस दौरे के बाद से ही यहां पर काम में गति देखने को मिल रही है।लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के इस तरह संपत्तियों पर नीले निशान लगाना गलत है, इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। एक साल पहले भी ऐसे ही बिना किसी जानकारी के लोगों के घर और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है ।

विधानसभा चुनाव के चलते टल गई थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटना पहले से तय था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस काम को टाल दिया गया था। अब चुनाव होते ही रोड निर्माण के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल भी रोड को लेकर राजनीति करते रहे हैं, लेकिन जनता को कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है।

इनका कहना है

करीब एक साल पहले सड़क के दायरे में आने वाले अवैध निमार्णों पर लाल निशान लगाए गए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने कोलार सिक्स लेन निर्माण के लिए जरूरी जगह को लेकर नपती करके नीले रंग से निशान लगाए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                                                            - अवनींद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.