मई के पहले सप्ताह में आ सकता है बोर्ड रिजल्ट:माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बोले; पूरा हो चुका कॉपी चैकिंग का 60% काम

Updated on 12-04-2025 12:12 PM

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक 60 प्रतिशत कॉपियों की चैकिंग पूरी हो चुकी है। 25 अप्रैल तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमें पहला पेपर हिंदी का था। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।

बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अकेले भोपाल में ही 103 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

पिछले 6 सालों से 12वीं में लड़कियों का परफॉर्मेंस बेहतर मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 2024 के लिए एमपी बोर्ड 12वीं का नतीजा जारी कर दिया है। रीवा की अंशिका मिश्रा ने मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में 500 में से 493 और विदिशा की मुस्कान दांगी ने कॉमर्स में 493 मार्क्स हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.