बल्देवगढ़ से देर रात चोरी हुआ बोलेरो वाहन, छतरपुर के मुंगवारी टोल प्लाजा के पास डायल 100/112 एफ़आरवी ने बरामद की

Updated on 10-12-2021 06:14 PM

भोपाल  टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र के केलपुरा गाँव निवासी माधव प्रसाद ने देर रात 02 बजे थाना आकर रिपोर्ट की अज्ञात चोर उनके घर से बोलेरो वाहन क्रमांक MP 36 BB 0620 चोरी कर ले गए है वाहन चोरी की सूचना टीकमगढ़ जिला कंट्रोल रूम द्वारा जिले के सभी थाना , गश्त अधिकारी , डायल 100/112 एफ़आरवी एवं सीमावर्ती जिलों को प्रसारित की गयी

छतरपुर जिला पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा उक्त चोरी हुए बोलेरो वाहन क्रमांक MP 36 BB 0620 की सूचना जिले के सभी थाना एवं डायल 100/112 एफ़आरवी को दी गयी थाना गुलगंज की एफ़आरवी क्रमांक 17 रात्रि 04 बजे के समय गश्त कर रही थी उसी दौरान मुंगवारी टोल प्लाजा के पास बोलेरो गाड़ी रोड के किनारे खड़ी मिली

 एफ़आरवी मे ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस जवान आरक्षक 308 हेमंत समारी एवं पायलेट नागेन्द्र सिंह बघेल ने पास जाकर बोलेरो गाड़ी को चेक किया जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 36 BB 0620 था यह वही गाड़ी थी जो टीकमगढ़ थाना बल्देवगढ़ से चोरी हुई थी आस पास चेक करने पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला संभवतः गाड़ी चोरी कर ले जाने वाले आरोपी चारों तरफ चेकिंग और नाकाबंदी होने के कारण गाड़ी छोड़ के भाग गए

गाड़ी प्राप्त होने की सूचना थाना बल्देवगढ़ को दी गयी थाना बल्देवगढ़ के पुलिस जवान आरक्षक रोहित कुशवाहा द्वारा मुंगवारी टोल प्लाजा आने पर डायल 100/112 एफ़आरवी जवानों ने बोलेरो वाहन को थाना बल्देवगढ़ के लिए रवाना किया थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है डायल 100/112 सेवा की सजग पेट्रोलिंग और तत्परता से चोरी हुई बोलेरो गाड़ी महज 03 घंटे मे बरामद कर ली गयी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.