भोपाल : दुनिया भर में अपने अनूठे स्वाद का लोहा मनवाने के बाद, फर्जी कैफ़े ने राजधानी भोपाल में अपने कदम रखे। भोपाल की सबसे प्राइम लोकेशन में से एक बंसल वन में 4500 वर्ग फुट में फैले इस आउटलेट के लॉन्च के पहले दिन जहाँ 'फर्जी कैफे' फ्रैंचाइज़ी के मालिक जोरावर कालरा मौजूद रहे वहीँ दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता और रोडीज फेम रणविजय सिंह ने शिरकत की।
*रणविजय सिहं ने 'फर्जी कैफे' भोपाल के लॉन्च के दौरान कहा,* “मैं फर्जी कैफे के लॉन्च में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा फर्जी कैफ़े के दिल्ली और अन्य आउटलेट्स में पिछला अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। फर्जी कैफे एक जबरदस्त कॉन्सेप्ट पर आधारित है, यह एक अनूठा कैफे है जो हमेशा कुछ नया और रोमांचक पेश करता है। भोपाल में फर्जी कैफ़े ने मुझे काफी प्रभावित किया है, मुझे यहां का माहौल और भोजन बहुत पसंद आया। मैंने यहां कुछ व्यंजन आजमाए हैं और वे सभी बहुत स्वादिष्ट थे। झीलों का यह शहर भोपाल हमेशा ही मेरा फेवरेट रहा है। फर्जी कैफ़े भोपाल की पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं जो उन्होंने इतना बहरीन वेन्यु तैयार किया, जिसने इस खूबसूरत शहर की खूबसूरती को चार चाँद लगा दिए हैं। मुझे लगता है कि युवा लोग कैफे के अनूठे कॉन्सेप्ट और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। यह उन लोगों के लिए एक शानदार जगह है जो दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। चाहे वो बच्चों की पार्टी हो या दोस्तों की यह जगह हर किसी के लिए परफेक्ट है। जितना यूनीक यहाँ का कांसेप्ट है उतनी ही यूनिक यहाँ के लोग हैं, जिनसे मिल कर मुझे काफी मजा आया। इसमें कोई शक नहीं है कि जल्द ही यह जगह भोपाल के लोगों के लिए यह वन स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगी।