बोनमेरो ट्रांसप्लांट नहीं था संभव तो एटीजी थैरेपी से दिया नया जीवन

Updated on 07-12-2023 12:27 PM

इंदौर। शहर के शासकीय अस्पतालों में अब निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में आया एप्लास्टिक एनिमिया से पीड़ित युवक का बोनमेरो ट्रांसप्लांट संभव नहीं था। ऐसे में डाक्टरों ने तीन माह तक देखरेख की और एटीजी (एंटी थाइमोसाइट ग्लोब्युलिन) थैरेपी से उसका इलाज किया। अब वह स्वस्थ है।

एप्लास्टिक एनिमिया से पीड़ित

क्लिनिकल हेमेटोलोजिस्ट डा. अक्षय लाहोटी ने बताया कि गुना निवासी 23 वर्षीय जतिन ओझा के मुंह, नाक, कान से करीब आठ माह से खून आ रहा था। त्वचा पर भी खून के थक्के बन गए थे। वह पहले भोपाल और दिल्ली भी इलाज के लिए जा चुका था। वहां से इंदौर आया। बोनमेरो की जांच के बाद पता चला कि यह एप्लास्टिक एनिमिया से पीड़ित है। मरीज पिछले तीन-चार माह से यहां भर्ती है, हमने एटीजी थैरेपी के माध्यम से उसका इलाज किया। यह थैरेपी शासकीय अस्पताल में कम ही होती है।

एटीजी थैरेपी के माध्यम से उपचार

डाक्टरों ने दावा किया है कि प्रदेश के शासकीय अस्पताल में पहली बार ही एटीजी थैरेपी के माध्यम से उपचार किया गया है। इस थैरेपी में डीन डा. संजय दीक्षित, अधीक्षक डा. सुमित शुक्ला, डा. राहुल भार्गव, डा. सुधीर कटारिया आदि का सहयोग रहा। डाक्टरों के सामने थी यह चुनौती मरीज बीमारी के काफी समय बाद यहां आया था।

इसमें सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि थैरेपी के लिए मरीज और परिवार के लोगों को समझाना। पहली बार यह थैरेपी यहां दी जा रही थी। थैरेपी के लिए इंजेक्शन बाहर मेडिकल से खरीदते हैं। उसकी कीमत 12-13 हजार रुपये हैं। मरीज की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण सरकार की योजना से इसे सात हजार रुपये में खरीदा गया।

क्या होता है एटीजीएंटी थाइमोसाइट ग्लोब्युलिन (एटीजी)

ह्यूमन सेल और घोड़े या खरगोश से प्राप्त एंटीबाडी का एक सम्मिश्रण होता है। इसका उपयोग अंग प्रत्यारोपण के उपचार और अप्लास्टिक एनीमिया के उपचार में किया जाता है। बोनमेरो फेलियर के मरीज को घोड़े का एटीजी दिया जाता है। इसमें ब्लड कंपोनेंट के साथ सहायक ब्लड वाइटल्स, रक्त मापदंडों की निगरानी की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.