हमीदिया अस्पताल में लगेगी बोनमैरो यूनिट, गुरुग्राम से आई विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

Updated on 19-02-2024 12:22 PM
भोपाल चिकित्सा के क्षेत्र में भोपाल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, हमीदिया अस्पताल में अगले माह तक बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू हो जाएगी। इसे लेकर हमीदिया अस्पताल प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को गुरुग्राम के फोर्टिस हास्पिटल के बोनमैरो विशेषज्ञ डा. राहुल भार्गव ने हमीदिया अस्पताल के ब्लाक दो के चौथे तल पर बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए तय किए गए स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में मामूली बदलाव किए जाने और तकनीकी सुझाव हमीदिया अस्पताल की टीम को दिए।
डीन डा. सलिल भार्गव ने बताया कि उनके दिए गए सुझावों के अनुसार अस्पताल की तकनीकी टीम को बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यूनिट को सुचारू रूप से चलाने के लिए जानकारी भी दी गई है। निरीक्षण के दौरान गांधी मेडिकल कालेज के डीन, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डा. आरके निगम, पैथोलाजी एचओडी डा. श्वेता शर्मा, बोनमैरो यूनिट के नोडल अधिकारी डा. प्रतीक तिवारी, सह नोडल अधिकारी वैभव जैन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि इस बोनमैरो यूनिट के शुरू होने से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के ब्लड कैंसर के मरीजों को आसानी से उपचार मिल सकेगा। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.