हिंदी भवन में पुस्तक मेले का शुभारंभ, भोपाल हाट में देखें रीजनल सरस मेला

Updated on 05-10-2023 02:27 PM

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 05 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पिंडदान व तर्पण - श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट, भोपाल द्वारा संरक्षित संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निश्शुल्क एवं विधि विधान से पिंड दान, तर्पण कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुभाष नगर विश्राम घाट के गेट क्रमांक-चार के पास स्थित यज्ञशाला में रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है।

पुस्तक मेला - हिंदी भवन में तीन दिनी हिंदी पुस्तक मेला लगने जा रहा है। भव्या प्रकाशन की ओर से लगने जा रहे इस पुस्तक मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ बाल साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

चरखा प्रदर्शनी - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के प्रदर्शनी भवन में देश के विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों की एक विशेष प्रदर्शनी 'चरखा' भारत की सांस्कृतिक एकता और उद्यमिता का प्रतीक का आयोजन किया जा रहा है। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

व्याख्यान - 'महेश बुच मेमोरियल लेक्चर' का आयोजन जागरण लेकसिटी के सभागार में सुबह 11:30 से होगा। आठवें व्याख्यान का विषय है 'ट्रेजेक्टरी ऑफ़ अर्बन प्लानिंग' जिसमे प्रसिद्ध समाज विज्ञानी और पालिटिकल इकोलोजिस्ट दुनु राय शहरी नियोजन की पड़ताल करेंगे।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

सरस मेला - रीजनल सरस मेला का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया जा रहा है। इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वसहायता समूह अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हैं। प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को होते हैं। समय दोपहर एक बजे से रात 9.30 बजे तक है।

शिल्प बाजार- आयुक्त हस्तशिल्प, कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है।औपचारिक उद्घाटन शाम पांच बजे होगा। 11 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी को दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक देखा जा सकता है।

पोशाक प्रदर्शनी - मृगनयनी कबीरा, खादी एम्पोरियम जवाहर चौक में जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का आयोजन मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ शाम पांच बजे महापौर मालती राय करेंगी। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से राज आठ बजे तक है।

नाटक मंचन - इरा सोसायटी आफ आर्ट एंड कल्चर नाट्य संस्था द्वारा शिफा मंजिल में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ रंगकर्मी तारिक मर्जा के निर्देशन में किया गया। इस नाट्य कार्यशाला का समापन पांच अक्टूबर को होने जा रहा है। इस मौके पर शाम सात बजे शहीद भवन सभागार में एक नाट्य प्रस्तुति 'एसी बाथरूम' का मंचन शाम साढ़े छह बजे से किया जाएगा। नाटक वसीम खान द्वारा लिखा गया है और इसका निर्देशन तारिक मिर्जा ने किया है।

विज्ञान पर्व - रवींद्र भवन में पांच से सात अक्टूबर तक तीन दिवसीय देश के अनूठे विज्ञान पर्व का आयोजन किया जाएगा। कुछ कार्यक्रम रवींद्रनाथ टैगोर विवि में भी होंगे। इस अवसर पर विज्ञान पत्रिका इलेक्ट्रानिक की आपके लिए का लोकार्पण और तीन खंडों में विज्ञान कविता कोष का लोकार्पण होगा। इस अवसर पर विज्ञान केन्द्रित वैचारिक सत्रों, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटकों का मंचन, विज्ञान गीतों की प्रस्तुति, वरिष्ठ और युवा कवियों का विज्ञान कविता पाठ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। विज्ञान पर्व में पांच अक्टूबर की शाम छह बजे रवींद्र भवन परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद युवा कलाकारों द्वारा विज्ञान कविताओं का मंचन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.