बैरागढ़ में बोरवन पार्क पर लटका ताला, सैर करने वाले परेशान, गुलाब उद्यान में बढ़ने लगी रौनक

Updated on 18-09-2024 02:58 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के शुरुआती छोर पर बड़ी झील किनारे स्थित बोरवन पार्क में एक हफ्ता पहले सियारों का झुंड नजर आने के बाद इसमें सैर करने वालों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। बड़ी झील के किनारे स्थित इस पार्क में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग सैर करने पहुंचते थे। अब वे परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गुलाब उद्यान का रुख किया है। सुनसान नजर आने वाले गुलाब उद्यान में अब रौनक नजर आने लगी है।गौरतलब है कि पिछले बुधवार को बोरवन पार्क में सियारों का झुंड नजर आया था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था। रेहटी एवं प्रदेश कुछ हिस्सों में सियार के हमले की खबरों को देखते हुए वन विभाग ने बोरवन पार्क में लोगों के सैर करने पर रोक लगा दी।
पार्क के गेट पर ताला लटका है। पिछले पांच दिन से लोग परेशान हैं। इस पार्क में सुबह एवं शाम के समय बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग सैर करने पहुंचते थे। पार्क के अंदर किड्स जोन एवं योगा सेंटर बनने के बाद इसकी रौनक और बढ़ गई। अब पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक लगने से सब परेशान हैं।

उद्यान का सन्नाटा टूटा

नगर निगम ने दो साल पहले सीहोर नाका क्षेत्र में गुलाब उद्यान को विकसित किया। यहां जीव सेवा संस्थान के सहयोग से संत हिरदारामजी की प्रतिमा भी स्थापित की है। बोरवन पार्क बंद होने से अब इस उद्यान में लोग सैर के लिए आ रहे हैं। गुलाब उद्यान बड़ी झील के तटीय क्षेत्र में बना है। बोरवन पार्क में सुबह के समय गीत-संगीत की महफिल सजाने वालों ने भी ठिकाना बदल दिया है। शौकिया गायक नरेश गिदवानी के अनुसार अब गुलाब उद्यान में महफिल सज रही है। नवोदित गायकों ने मंगलवार को संतजी की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। प्रतिमा को भी साफ किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.