कचरा निकालते समय लगा बीफार्मा छात्रा को लगा करंट, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated on 29-10-2023 02:24 PM
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली बीफार्मा की छात्रा की एम्स में इलाज के मौत हो गई। वह 17 अक्टूबर की शाम अपने घर की खिड़की के छज्जे पर जमा कचरे को लोहे की राड से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लग गया था।

रीवा की रहने वाली थी छात्रा

पिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: रीवा की रहने वाली 20 वर्षीय मनीषा पटेल राजीव गांधी नगर में किराए के मकान में कुछ छात्राओं के साथ रहती थी। वह बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी। 17 अक्टूबर की शाम को वह छत पर खड़े होकर घर की खिड़की पर इकट्ठे हुए कचरे को साफ कर रही थी। उसने हाथ में लोहे की लंबी राड ले रखी थी। मकान की छत से कुछ दूरी पर ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कचरा साफ करने के दौरान अचानक लोहे की छड़ के माध्यम से मनीषा को करंट लग गया था। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तलाक के केस से दुखी युवक ने लगाई फांसी

उधर, सूखी सेवनिया थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने आम के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पत्नी ने उसके खिलाफ तलाक का केस दायर किया है। इससे वह तनाव में था। साथ ही कोर्ट में काफी रुपये खर्च होने से वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहा था। सूखी सेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र कुंजीलाल चौधरी स्वास्तिक सिटी में रहता था। उसे शराब पीने की लत थी। इस वजह से उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। परेशान होने पर उसकी पत्नी ने कोर्ट में तलाक का केस लगाया था। उसके बाद से राजेंद्र काफी परेशान रहने लगा था। शुक्रवार सुबह उसका शव वसीम मियां के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.