प्रथम विजन जीरो शिखर सम्मेलन में सड़क डिजाइन और सड़क सुरक्षा पर हुआ मंथन

Updated on 01-06-2023 05:48 PM

सड़क सुरक्षा पर तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय विजन जीरो शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, शोधकर्ता और हितधारकों ने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों और "शून्य सड़क दुर्घटना वाला भविष्य'' विषय पर रणनीति के संबंध में मंथन किया। भोपाल के कोर्टयार्ड मेरियट में 29 से 31 मई तक सम्मेलन हुआ।

सम्मेलन के अंतिम दिन "लोगों के लिए डिजाइनिंग स्ट्रीट्स" विषय पर चर्चा हुई। सत्र का संचालन डॉ. राहुल तिवारी ने किया, जिसमें वक्ताओं ने विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा की। एसपीए भोपाल की डॉ. क्षमा पुंतांबेकर ने "रहने योग्य सड़कों" की अवधारणा पर प्रकाश डाला और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए "सड़क पर नजर" रखने के महत्व पर जोर दिया। सीआरआरआई दिल्ली के डॉ. मनोरंजन परिदा ने सुरक्षित और कुशल शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसी मानकों और सड़क डिजाइन सिद्धांतों पर चर्चा की। एम्स भोपाल के डॉ. मनोज नागर ने "गोल्डन ऑवर" के महत्व, जीवन बचाने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम करने में पहली प्रतिक्रिया की उपलब्धता पर बल दिया।

सम्मेलन में पैनल चर्चा में एडीजीपी एमपी श्री जी. जनार्दन, सीआरआरआई नई दिल्ली के डॉ. मनोरंजन परिदा, सेव लाइफ फाउंडेशन मुंबई से डॉ. रोशन जोस, डॉ. अलका भारत और मैनिट से डॉ. योगेश गर्ग सहित प्रमुख वक्ता शामिल हुए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी नवाचार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने सार्थक बातचीत, साझा ज्ञान और सड़क सुरक्षा के लिए कार्रवाई योग्य समाधान प्रस्तावित किए।

समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, मैनिट के निदेशक डॉ. के.के. शुक्ला, परिवहन आयुक्त श्री एस.के. झा, मैनिट में वास्तुकला और योजना विभाग के प्रमुख श्री जगदीश सिंह और सम्मेलन सचिव डॉ. राहुल तिवारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.