फ्लाई पास्ट में 65 लड़ाकू विमान दिखाएंगे वायु सेना का शौर्य, एयर शो शुरू

Updated on 30-09-2023 12:46 PM
भोपाल। बड़ा तालाब के बोट क्लब क्षेत्र में आसमान पर शनिवार को वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरते नजर आए। एयर शो को देखने के ल‍िए सुबह से ही बोट क्‍लब और वीआइपी रोड पर दर्शक पहुंच गए थे है। यह कार्यक्रम शुरू हो गयाा है। वायु सेना के व‍िमानो ने कुलांचे भरना शुरू कर दि‍या है। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान भी पहुंच गए है।

भारतीय वायु सेना आठ अक्टूबर को 91 वें स्थापना दिवस मनाएगी। इस उपलक्ष्‍य में आयोजि‍त इस फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को बड़ा तालाब के आस-आस के क्षेत्र में खड़े होकर निश्शुल्क देख सकतेे है। इसमें 65 लड़ाकू विमान हैरतंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित करेंगे। इस समारोह में महिला पायलट भी शामिल होंगी। यह एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरेंगे। जबकि आगरा, ग्वालियर और गाजियादबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमानों के यहां अपना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

यह फाइटर विमान करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

इसमें तेजस, आकाश गंगा, चिनूक, रूद्र, बादल, शमशेर, त्रिशुल, सारंग, जगुआर, सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलिकाप्टर अपना जौहर दिखाएंगे। उक्त आयोजन में देशभर के 400 के करीब पायलट और आफिशियल सहभागिता करेंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलिकाप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन से शुरुआत की जाएगी। इसमें सूर्यकिरण विमान टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। टीम में 13 पायलट हैं। नौ एक साथ उड़ान भरेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लों कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में किरण एमके-2 विमान के साथ राजधानी में प्रदर्शन किया था और अब 17 वर्षों के बाद हाक एमके 132 विमान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वापस आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.