भोपाल के इंजीनियर की दुल्हन पाकिस्तान में फंसी, वीजा रोका:पहलगाम हमले के बाद भारत आने की अनुमति नहीं

Updated on 26-04-2025 12:07 PM

भोपाल के हार्डवेयर इंजीनियर उवैस की दुल्हन हिरा पाकिस्तान में फंस गई है। पहलगाम आतंकी हमले के पाकिस्तान ने उनके वीजा को मंजूरी नहीं दी। इससे उनका भारत आना एक बार फिर टल गया। यह पहली बार नहीं है जब राजनीतिक हालात ने उनके रिश्ते में रुकावट डाली है।

इससे पहले पुलवामा हमले के समय भी इनकी शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थीं। हिरा अपने परिवार के साथ भारत आने वाली थी। लेकिन हमले के बाद वीजा अस्वीकृत हो गया। तब ऑनलाइन निकाह ही आखिरी विकल्प बचा था। मार्च 2024 में ही दोनों ने ऑनलाइन निकाह किया था।

19 मई को पाकिस्तान से लाने वाले थे भोपाल के कोहेफिजा के रहने वाले हार्डवेयर इंजीनियर उवैस खान ने बताया कि हम दोनों की मोहब्बत 16 साल पुरानी है। निकाह की राह भी तकनीक के सहारे पार की। जब मिलने का समय आया तो सरहद के दोनों तरफबिगड़े हालात इस मिलन की राह में दीवार बन गए हैं।

उवैस अपनी दुल्हन को भारत लाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। वीजा, टिकट और दस्तावेज सब तैयार थे। 19 मई को हिरा को लेकर लौटना था। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने वीजा मंजूरी रोक दी। इससे पहले पुलवामा हमले के वक्त भी दोनों का मिलन अधूरा रह गया था।

वीजा मिल गया था, लाहौर ट्रेन की टिकट की बुक उवैस ने बताया कि वह पाकिस्तान जाकर अपनी पत्नी हिरा को भारत लाने वाले थे। इसके लिए अमृतसर से लाहौर की ट्रेन का टिकट बुक कर लिया गया था। वीजा भी मिल चुका था। मगर, पहलगाम हमले के बाद हालात ऐसे बदले कि सरहदें फिर सख्त हो गई।

13 साल पहले हुई थी आखिरी मुलाकात उवैस बताते हैं कि हिरा का ननिहाल भोपाल में ही है। बचपन में वह अक्सर भोपाल आया करती थी। यहीं दोनों की मुलाकात हुई। 16 साल से दोनों का अफेयर चल रहा है। निकाह के बाद दस्तावेजों से लेकर पासपोर्ट और दूतावास की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। मगर अब राजनीतिक हालातों ने फिर से दोनों को अलग कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.