वर्किंग में कसावट लाएं अन्यथा अगली मीटिंग में होंगे सस्पेंड

Updated on 24-06-2025 11:40 AM

नगरीय विकास विभाग के कमिश्नर ने नगर निगमों के आयुक्त और नगरपालिकाओं के सीएमओ से कहा है कि ठेकेदारों से काम कराने की लापरवाही की स्थिति में सुधार लाएं और बिजली के अधिक बिल आने पर कंट्रोल करें। इसके लिए एनर्जी आडिट कराएं। शासन की योजनाओं का काम समय पर पूरा कराएं अन्यथा अगली बार मीटिंग में लापरवाही मिलने पर सस्पेंड कर दूंगा। उन्होंने अफसरों से हवा हवाई काम की बात करने के बजाय धरातल पर काम करने की बात भी कही है।

जबलपुर में संभाग के सभी निकायों की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर संकेत भोंडवे ने कहा कि सीएमओ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ पारदर्शिता से काम कराएं। सभी नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारी बिजली बिल में कमी लाने एनर्जी ऑडिट कराएं।

बिलों का सही असेसमेंट कर बिजली बिलों में कमी लाएं। अधोसंरचना एवं विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के ठेकेदारों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए ब्लेक लिस्टेड करने के भी निर्देश दिए गए। भोंडवे ने भारत सरकार एवं राज्य शासन की योजनाओं की भी समीक्षा की और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे मकानों को पूरा कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड, सोसाइटी एवं अन्य माध्यमों से पीपीपी मोड पर काम पूरा कराने के लिए कहा। भोंडवे ने निकायों में वेतन भुगतान की स्थिति, सीएम हेल्प लाइन, अवमानना प्रकरण, 15वां एवं 16वां वित्त आयोग आदि अन्य विषयों पर भी चर्चा की और प्रगति लाने के दिये निर्देश भी दिए।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा समीक्षा बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित योजना अमृत 1.0 एवं 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 एवं 2.0, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं स्मार्ट सिटी जबलपुर 2.0 का रिव्यू किया गया। साथ ही राज्य शासन की कायाकल्प, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के कार्य, राजस्व आय में वृद्धि तथा आत्मनिर्भर निकाय के लिए किए गए कार्यों, वेतन भुगतान, विद्युत बिलों की स्थिति, सीएम हेल्प लाइन, अवमानना प्रकरण, एसएनए स्पर्श की अपडेट स्थिति की जानकारी ली। 15वां एवं 16वां वित्त आयोग के संबंध में कार्यवाही एवं पीएम ई बस, अर्बन मोबिलिटी आदि के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

रिव्यू में इस तरह की गड़बड़ी पाई गई

  • समीक्षा के दौरान पाया कि कई नगर पालिकाओं में ठेकेदारों की लापरवाही से कार्यों की प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
  • सही असेसमेंट न करने की वजह से विद्युत बिल भी अधिक आ रहे हैं।
  • आवासीय परियोजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी नगर निगमों और नगर पालिका के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करें अन्यथा अगली समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधितों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
  • आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी लोग अपने कार्यों में सुधार लाएं और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पारदर्शिता के साथ नागरिकों के विश्वास को हासिल करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.