बैरागढ़ में एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज बनते ही बीआरटीएस लेन हटेगी, पार्किंग समस्या हल होगी

Updated on 18-07-2023 04:05 PM
भोपाल । संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड पर एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज निर्माण का काम अगले तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक में ब्रिज निर्माण को स्वीकृति देने से निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बंधी है। ब्रिज का काम शुरू होते ही बीआरटीएस लेन भी हटा दी जाएगी, इससे पार्किंग की समस्या का हल भी निकल आएगा।

कैबिनेट की बैठक में 306 करोड़ रूपये की लागत से सिक्सलेन एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज को मंजूरी दी गई है। यह योजना पिछले साल बनी थी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबसे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को ब्रिज बनाने के लिए पत्र लिखा था। पिछले साल इसे सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी स्वीकृति दी थी। पहले इस ब्रिज को संत हिरदारामजी की कुटिया से थोड़ा आगे सीवेज पंप हाउस से शुरू किया जाना था। अब इसे हलालपुर से शुरू किया जा सकता है। विधायक रामेश्वर शर्मा के अनुसार इलाके की यातायात व्यवस्था में सुधार एवं भविष्य की जरूरत को देखते हुए ब्रिज को थोड़ा बड़ा किया जाएगा। ब्रिज मेन रोड से होते हुए बैरागढ़ कला जोड़ पर पहुंचकर खत्म होगा। ब्रिज के ऊपर ही भविष्य में मेट्रो लेन बिछाई जा सकेगा। सिंगल पिलर सिस्टम के तहत काम होगा।

बीआरटीएस लेन हटाने की मांग पूरी होगी

एलिवेटेड ब्रिज बनने के साथ ही लालघाटी से सीहोर नाके तक बीआरटीएस लेन हटाने की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। रामेश्वर के अनुसार मेन रोड पर पार्किंग विकसित की जाएगी। बिना किसी तोड़फोड़ के काम होगा। ब्रिज की चौड़ाई करीब 33 मीटर रहेगी। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा के माध्यम से किया जाएगा। बैरागढ़ के व्यापारी लंबे समय से बीआरटीएस लेन हटाने की मांग करते आ रहे हैं। यह मांग भी स्वत: पूरी हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.