मध्‍य प्रदेश में बसपा ने जारी की पथरिया विधायक रामबाई समेत 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Updated on 10-10-2023 12:18 PM

भोपाल। प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी सोमवार रात जारी कर दी है। इसमें पथरिया (दमोह) से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह समेत 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए सामान्य, ओबीसी अनुसूचित जाति (अजा) और अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम लगभग एक सप्ताह पहले ही तय कर लिए थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सूची की प्रतीक्षा में घोषणा नहीं की थी। प्रदेश में पहली बार बसपा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है।

178 सीटों पर बसपा और 52 पर (जीजीपी) चुनाव लड़ेगी। इसके पहले जारी दो सूचियों में बसपा 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से दो उम्मीदवार चुनाव जीते थे।

उम्मीदवार -- विधानसभा क्षेत्र -- जिला

रामबाई सिंह-- पथरिया-- दमोह

सोनेराम कुशवाह --जौरा --मुरैना

सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी-- सबलगढ़ -मुरैना

रामवरन सिंह --अंबाह-- मुरैना

महेश कुशवाह --विजयपुर-- शिवपुर

राजू चौधरी --भांडेर --दतिया

ह्रदेश कुशवाह --खरगापुर --टीकमगढ़

घासीराम पटेल --राजनगर --छतरपुर

डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा --छतरपुर-- छतरपुर

महेंद्र गुप्ता-- बिजावर -- छतरपुर

सुभाष शर्मा उर्फ डोली-- चित्रकूट-- सतना

रामायण साकेत--- मनगवां --रीवा

रानी वर्मा-- सिहावल -- सीधी

विजय कुमार विरसा-- जैतपुर -- शहडोल

सुभाष मरकाम ---सिहोरा --जबलपुर

अजाव लाल शास्त्री-- वारा सिवनी-- बालाघाट

पंचेश्वर गुरुजी-- कटंगी-- बालाघाट

अहिरवरन सिंह गुर्जर --शिवपुरी -शिवपुरी

उमा देवी वर्मा-- गोविंदपुरा --भोपाल

सविता अहिरवार-- गाडरवारा --नरसिंहपुर

विक्रम हिरपाची-- छिंदवाड़ा-- छिंदवाड़ा

इंदल राव खातरकर-- मुलताई-- बैतूल

संदीप अटूट -- खंडवा -- खंडवा

वद्रीलाल कटारिया -- आष्टा -- सीहोर

बलवंत सिंह गुर्जर -- सुवासरा -- मंदसौर

दिलीप कासडेकर -- नेपानगर -- बुरहानपुर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.