बीयू की ऑफलाइन परीक्षाएं आज से प्रारंभ

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल   राजधानी में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के 26 विभागों की परीक्षाएं आफलाइन मोड में आज से शुरू प्रारंभ हो गई है। सभी विभागों के पीजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज शुरू प्रारंभ हो गई है। मालूम हो कि तकनीकी शिक्षा विभाग के कालेजों में आनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है तो वहीं  उच्च शिक्षा विभाग भौतिक उपस्थिति के साथ आफलाइन परीक्षाएं लेगा। उधर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 21 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रखा गया है।

सभी विभाग में परीक्षा केंद्रों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जहां कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। विवि ने विद्यार्थियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। एक कक्ष में 10 से 12 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। विवि के रजिस्ट्रार आइके मंसूरी ने कहा कि तीन जनवरी से शुरू होने वाली आफलाइन परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।बीयू ने नामांकन फार्म जमा करने की तिथि में भी दस दिन की बढ़ोतरी कर दी है।

अब विद्यार्थियों के नामांकन 10 जनवरी तक होंगे।  कालेज प्राचार्यों को विद्यार्थियों को सत्यापित उनके शुल्क बीयू के खाते में जमा करना है।विवि के अधिकारियों ने बताया कि तारीख में बढ़ोतरी का कारण कालेजों द्वारा विद्यार्थियों के नामांकन शुल्क जमा नहीं करना है। इससे पीजी की प्रायवेट परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को नामांकन करने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने बीयू से संबद्ध सात जिलों के 420 निजी और सरकारी कालेजों में प्रवेशरत विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.