बीयू कुलपति का अजब फरमान, दो से अधिक छात्र मिलना चाहते हैं तो थाना प्रभारी से लें अनुमति

Updated on 05-07-2024 12:00 PM
 भोपाल। राजधानी में स्थित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में कालेजों की मान्यता को लेकर विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार को कुलपति कार्यालय से जारी अजीबो-गरीब फरमान से नया बखेड़ा खड़ा हो गया। इस आदेश के मुताबिक दो से अधिक छात्रों का कुलपति कार्यालय में प्रवेश वर्जित करार दिया गया है। आदेश में स्पष्ट है कि यदि दो से अधिक छात्रों को किसी तरह की समस्या है तो पहले बागसेवनिया थाने के थाना प्रभारी से अनुमति लें, इसके बाद ही कुलपति से मिल सकते हैं।आदेश के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया, जिसको देखते हुए विश्वविद्यालय का प्रशासन बैकफुट पर आया और सफाई में कहा कि यह त्रुटिपूर्वक लिखा गया था। इसका आशय सिर्फ आंदोलनरत छात्रों से मिलने के संबंध में था। हालांकि कुलपति द्वारा आदेशित सूचना पत्र में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया था।

गुरुवार को विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक थी, जिसमें एमबीए कालेजों की संबद्धता को लेकर चर्चा की गई। बैठक के पूर्व ही एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कार्यपरिषद के सदस्यों को रोककर उनसे जांच की मांग की। इसे देखते हुए ही वीसी आफिस के सामने कुलपति का नया आदेश चस्पां किया गया था।

एनएसयूआइ की मांग

कुलपति के इस आदेश का एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया है। छात्र संगठन के महासचिव आदित्य सोनी ने बताया कि एक तरफ जहां सरकार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को कुलगुरू नाम से संबोधित करने की बात कहती है। वहीं अब बीयू के छात्रों को कुलपति से अपनी बात रखने के लिए बगसिवानिया थाने से अनुमति लेकर आना होगा। सरकार को छात्रों के साथ न्याय करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।

बीयू प्रशासन ने दी सफाई

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के प्रशासन ने आदेश पर सफाई देते हुए कहा है कि कुछ लोगों द्वारा इस तरह की भ्रामक और अनर्गल जानकारी फैलाई जा रही है। आदेश सिर्फ समय-समय पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के संदर्भ में जारी हुआ था। कुलपति छात्रों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं। छात्रों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा से मिलते रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.