एमपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Updated on 10-03-2025 12:55 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से यह शुरू हुआ। इसके पहले कांग्रेस विधायक काले नकाब और हाथों में तख्तियां लिए यहां पहुंचे। उन्होंने सत्र का समय बढ़ाने के साथ सरकार पर मुंह छिपाने का आरोप लगाया।

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया । हाथों में तख्ती लेकर सरकार पर सदन में चर्चा से भागने का आरोप। कहा कि जनहित के कई मुद्दे हैं, जिन पर सदन में चर्चा कराई जानी आवश्यक है। 11 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया तो 12 मार्च (बुधवार) को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

यह चार लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इसमें सरकार को फोकस गांव, गरीब युवा, महिला और किसान पर होगा। सत्र के हंगामादार होने के आसार हैं। विपक्षी दल कांग्रेस इस दौरान भ्रष्टाचार, कानून- व्यवस्था, एससी-एसटी और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी तो सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित अन्य उपलब्धियों को सामने रखेगी।

11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है

15 दिवसीय बजट सत्र में नौ बैठकें होंगी। सरकार वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत करेगी। यह 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। वित्त विभाग भी देख रहे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

सिंहस्थ के लिए विशेष प्रावधान

इसमें सिंहस्थ के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। अधोसंरचना विकास पर जोर रहेगा। इस बार बजट पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। इसे स्कैन करते ही सरकार की आमदनी, खर्च और विभागों को दी जाने वाली राशि का पूरा ब्योरा मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा।

ढाई हजार से ज्यादा आश्वासन लंबित

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित आश्वासन, प्रश्न, लोक लेखा समिति की कंडिकाओं और शून्यकाल की सूचनाओं के उत्तर समय पर दिए जाएं। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से सदन में दिए गए ढाई हजार से अधिक आश्वासन लंबित हैं।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान पर कांग्रेस मांगेगी सफाई

उधर, कांग्रेस ने सरकार को सदन में घेरने के लिए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, परिवहन सहित अन्य घोटालों को उठाने की तैयारी की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताने संबंधी बयान पर सफाई मांगी जाएगी तो परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति में गड़बड़ी, घोटाले की जांच, धान खरीदी में करोड़ों रुपये की आर्थिक अनियमितता सहित अन्य मुद्दे उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.