जेल के बाहर युवक की हत्या के फरार आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर

Updated on 01-06-2024 11:38 AM
भोपाल। कुछ दिन पहले सेंट्रल जेल के बाहर हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश तंजील का मकान शनिवार को गिरा दिया गया। सुबह लगभग नौ बजे जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पंचशील नगर में मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। यहा पर यह भी बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को आरोपित की दुकान भी सील की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया।

गौरतलब है कि 17 मई की शाम सुरेंद्र कुशवाहा नामक युवक की भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस केस में पुलिस अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में तंजील उर्फ शूटर को भी आरोपित बनाया गया है, जो अब तक फरार है।

एक दिन पहले दुकान की थी सील

एसडीएम टीटीनगर अर्चना शर्मा ने बताया कि पंचशील नगर में आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर आदतन बदमाश तंजील की दुकान को सील किया गया है। उसकी संलिप्तता एक हत्या में भी संदिग्ध है। वह पंचशील नगर में आवासीय भूखंड पर बिना किसी अनुमति के व्यवसायिक गतिविधि संचालित कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.