बुलेट और आटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Updated on 18-05-2023 06:34 PM
भोपाल। शहर के अरेरा हिल्स इलाके में एक बुलेट और ई-आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 22 साल के आटो चालक युवक की मौत हो गई। वहीं बुलेट सवार भी घायल हो गया। मृतक आटो चालक की अगले महीने ही शादी होने वाली थी।

एसआइ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मोमिनपुरा का रहना वाला आसिफ (22) पुत्र मोहम्मद अनीस कुरैशी अपने दोस्त इरशाद के साथ मंगलवार शाम 7:30 बजे जेपी अस्पताल से जिंसी की तरफ बालू-सीमेंट ढोने वाली ट्राली बैटरी रिक्शे पर लेकर जा रहा था, तभी रेडक्रास अस्पताल के पास सामने से आ रही बुलेट से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में आसिफ के दोनों पैर, सिर और मुंह में गंभीर चोट आई थी। आसपास के लोगों ने आसिफ को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी देर रात आसिफ ने दम तोड़ दिया। घायल बुलेट सवार भी अस्‍पताल में भर्ती है।
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

उधर, गोंडीपुर कोलार निवासी 23 वर्षीय राहुल तोमर मूलत: नजीराबाद का रहने वाला था। 16 मई की रात एक बजे वह कोलार से घर जा रहा था। बैरागढ़ चीचली में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.