भोपाल के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव:बेटे ने नागपुर से आकर की शिनाख्त, जनसंपर्क विभाग के पूर्व अधिकारी की पत्नी निकली मृतका

Updated on 18-04-2025 01:39 PM

कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर रात नागपुर से आए बेटे ने शव मां का होना बताया।

जानकारी के अनुसार मृतका कोलार की कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहती थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बिन बताए घर से निकली थी। कॉलोनी से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। मृतका इनायतपुर के खेत तक कैसे पहुंची। आग स्वयं लगाई या किसी ने उन्हें आग हवाले किया, इन दोनों ही एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पति जनसंपर्क विभाग में अधिकारी रहे हैं। पति की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी।

इससे पहले गुरुवार दोपहर शव मिलने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की नीयत से शव को जलाया गया है। बॉडी की तस्वीरें आस-पास के जिलों की पुलिस को भी भेजी गई थी।

एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने खेत में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद बॉडी को कब्जे में लिया। शव को जला दिया गया है। हालांकि उसका चेहरा पूरी तरह से नहीं झुलसा है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बॉडी की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल बॉडी की पहचान नहीं की है। अनुमान है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से इस खेत में फेंका गया है। वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.