बस-कंटेनर में टक्कर, ड्राइवर की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

Updated on 07-01-2022 09:53 PM

भोपाल ग्वालियर से भिंड जा रही बस नेशनल हाइवे 719 पर बूटी गुईया और गिल ढाबा के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कंडक्टर घायल है।

इसके अलावा बस में सवार आधा दर्जन लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कंटेनर में फंसे ड्राइवर के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।बस क्रमांक एमपी 30 पी 2171 शुक्रवार को सुबह ग्वालियर से भिंड के लिए रवाना हुई थी। सुबह कोहरा ज्यादा था, इसलिए बस का चालक वाहन को काफी संभालकर चला रहा था।

बस जब नेशनल हाइवे 719 पर बूटी गुईया और गिल ढाबा के बीच थी कि तभी तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक एमएच 20 डीइ 6568 का चालक वाहन का संतुलन खो बैठा और कंटेनर सीधे बस से टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर को भी चोट आई है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर का शव स्टेयरिंग एवं सीट के बीच में बुरी तरह से फंस गया है, जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री सीट से नीचे गिर गए। हादसे के बाद बस में कोहराम मच गया। लोग अपने साथ बैठे परिजनों के बारे में जानना चाहते थे कि वह सकुशल तो हैं। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है।सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री कंबल और शाल में लिपटे हुए बैठे थे। इसलिए अचानक हुई घटना में यात्री संभल नहीं पाए और चोटिल हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.