तेज रफ्तार में जा रही पलटी बस, दुर्घटना में 7 यात्री घायल

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

भोपाल   तेज ति से जा रही बस पलट गई, ‎जिससे दुर्घटना में 7 यात्री घायल हो गए। हादसा बोलेरो गाड़ी के बचाने के फेर में हुआ। ड्राइवर ने बस को सड़क से नींचे उतारा तो ऐसा संतुलन बिगड़ा कि बस सड़क से नींचे उतर खंती में जा पलटी। सोमवार की सुबह यह हादसा सबलगढ़ तहसील के रामपहाड़ी गांव के समीप हुआ है। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए है।  सबलगढ़ से श्योपुर जाने वाली बस क्रमांक एमपी 06 पी 1590 रोज की तरह सोमवार सुबह 7:50 बजे सबलगढ़ बस स्टैण्ड से श्योपुर के लिए रवाना हुई।

इस में लगभग 35 सवारियां थीं। करीब आध घंटे की यात्रा के बाद बस जैसे ही नंदपुरा-रामपहाड़ी गांव के बीच पहुंची तो यहां संकरी सड़क और घुमावदार मोड़ पर अचानक से टेंटरा की ओर से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आई। बोलेरो की रफ्तार देख बस ड्राइवर को हादसे का अंदेशा लगा और उसने तत्काल बस की स्टेयरिंग मोड़ दी। साइड लेने के फेर में बस सड़क से नीचे उतरती चली गई 10 से 12 फीट गहरी खंती में जा पलटी। बस के टायर ऊपर हो गए हो। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

 7 यात्रियों को हल्की चोटें हैं, जिन्हें उपचार के लिए सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सड़क किनारे पलटी इस बस के कारण ऐसी भगदड़ और आसपास के गांवों की भीड़ जुटी कि, करीब एक घंटे तक एमएस रोड पर भी यातायात बाधित हो गया है। पलटी हुई बस काे खंती से बाहर निकालने के लिए सबलगढ़ के जेसीबी मशीनें बुलाई गई हैं।

बस का ड्राइवर और हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सबलगढ़ से टेंटरा तक की रोड इतनी खराब है, कि इस पर वाहनों का साइड लेना खतरनाक साबित हो रहा है। इस सड़क के सोल्डर (किनारे) पर मिट्टी का भराव ठीक से नहीं हुआ, इस कारण भारी वाहनों के पहिए इसमें धंस रहे हैं।

 इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी रमन शर्मा, निवासी सबलगढ़ ने बताया कि मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में बोलेरो आई जिसे बचाने के लिए बस ड्राइवर ने बस को साइड से उतारा और साइड में उतरते ही सड़क के सोल्डर (किनारे) की मिट्टी धंस गई जिसमें बस का पहिया मिट्टी में धंसकर फंस गया और बस ने पलटी मार दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.