भोपाल से लटेरी जा रही बस पलटी,10 से ज्यादा घायल:रोड किनारे बाइक के साथ खड़े युवकों को भी टक्कर मारी, दोनों जख्मी

Updated on 06-12-2024 12:04 PM

भोपाल से लटेरी जा रही बस खेत में जाकर पलट गई। हादसा गुरुवार रात रुनाहा के पास 7.30 बजे हुआ। थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि दो युवकों को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ है। दोनों युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गए। 10 से ज्यादा बस यात्रियों को भी चोट आई है। घायलों को रुनाहा जोड के बालाजी अस्पताल, बैरसिया के सरकारी अस्पताल और बैरसिया के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रुनाहा के पास बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। बस ड्राइवर ने युवकों को बचाने की कोशिश में स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया। इससे बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया घायल बाइक सवारों के बयान के बाद बस चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।

हादसे में ये घायल हुए

जितेंद्र गौर (25), निवासी ग्राम महुआखेडा, थाना बैरसिया

हरिनारायण गौर (18), निवासी ग्राम महुआखेडा, थाना बैरसिया

निखिल गौर (17), निवासी ग्राम चरनाल, थाना अहमदपुर (सीहोर)

प्रेम बाई गुर्जर, निवासी ग्राम अलीगढ़ कोटरा

अरुण वंशकार(20), निवासी ग्राम दूध खेड़ी

कैलाश वंशकार, निवासी ग्राम दूध खेड़ी

मोहम्मद जावेद (46), निवासी वार्ड नंबर 12 जोशीपुरा लटेरी

बृजमोहन विश्वकर्मा (42), निवासी ग्राम बारोद

रामगोपाल कुशवाहा (37), निवासी ग्राम बारोद, थाना मकसूदानगढ़

​​​​​​​अजय शर्मा (24), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना नजीराबाद

​​​​​​​संतोष कुशवाहा (20), निवासी ग्राम बारोद

​​​​​​​मनोज कुशवाहा (16), निवासी ग्राम बारोद

​​​​​​​बिशन सिंह विश्वकर्मा (60), निवासी ग्राम बारोद



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.