उज्जैन से वाराणसी जा रही बस नर्मदापुरम हाईवे पर पलटी:25 घायल, ओवरटेक करती क्रेटा के कारण हुआ हादसा

Updated on 09-02-2025 12:23 PM

भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर सागर हॉस्पिटल के पास देर रात करीब 12:30 बजे उज्जैन से वाराणसी जा रही रमाशिव ट्रेवल्स की बस नम्बर MP41 ZF 8568 डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के पीछे से आ रही है क्रेटा कार(MP04 ZH 7573) अचानक कट मारकर ओवरटेक करते हुए बस के सामने आ गई, जिसे बचाने के क्रम में बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी राज जोशी ने बताया कि वे बाइक से बस के पीछे-पीछे ही चल रहे थे, तभी अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने तुरंत बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला। हादसा होने के बाद क्रेटा से तीन लोग निकलकर भाग गए। इनमें एक युवती भी थी। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल हुए यात्रियों को नोवल अस्पताल, सागर हाॅस्पिटल और एम्स में भेजा गया है।

ड्राइवर के पास बैठे यात्री ने बताया पूरा घटनाक्रम

इस बस एक्सीडेंट में घायल हुए बस में सवार यात्री राजेश ने बताया कि वह सीहोर से रीवा जाने के लिए बस में बैठे थे। बस भरी हुई थी। बस में जगह न होने के कारण मैं और दो लोग ड्राइवर केबिन में बैठकर सफर कर रहे थे। तभी बहुत तेज रफ्तार में क्रेटा कार ने ओवरटेक किया। उसे बचाने की कोशिश में बस डिवाइडर से टकरा गई। टकराने ने बाद बैलेंस बिगड़ा और 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। बस पलटने के बाद कुछ लोग आए जिन्होंने बस के दरवाजे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। मैं देख रहा था कि बहुत सी सवारियां खून से लथपथ थीं। किसी की मौत नहीं हुई।

टक्कर इतनी तेज कि 100 फिट दूर जाकर गिरा पोल

बस जिस जगह डिवाडर से टकराई वहां रोडलाईट पोल था। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाइट पोल उखड़कर 100 फिट दूर जाकर गिरा। कांच के टुकड़े हाइवे के पार सर्विस रोड तक जाकर गिरे। बस के परखच्चे 200 मीटर तक फैले हुए थे।

QuoteImage

बस में करीब 40-50 सवारी थीं। 8 लोग बिल्कुल ठीक हैं। बाकी सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा है। गनीमत रही कि किसी भी जान नहीं गई है। - एडिशनल एसपी ट्रैफिक

QuoteImage

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक हादसे के बाद बस से सामान चुराने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.