कागजों में चलता मिला बिजनेस, 20 करोड़ की टैक्स चोरी:भोपाल, इंदौर, छतरपुर, ग्वालियर की 15 फर्म पर जीएसटी और ईओडब्ल्यू का एक्शन

Updated on 04-09-2025 12:57 PM

जीएसटी एमपी और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की संयुक्त कार्यवाही में मध्य प्रदेश की 15 फर्मों में 10 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। मामले में टैक्स चोरों के तार यूपी के फरीदाबाद समेत अन्य शहरों से भी सामने आए हैं जिसके बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा 20 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यह कार्रवाई सिंगरौली, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, छतरपुर जिलों में चल रही है। भोपाल में कोटरा सुल्तानाबाद में जीएसटी सलाहकार आरके पांडेय के आफिस पर कार्रवाई की जा रही है।

वस्तु एवं सेवा कर विभाग एवं आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीमों द्वारा मंगलवार को सिंगरौली जिले में व्यापक जांच 9 ठिकानों पर की गई। 8 फर्में एवं टैक्स कर सलाहकार का कार्यालय शामिल है। जीएसटी टीम द्वारा छतरपुर जिले में एक, इंदौर में 2, ग्वालियर में एक एवं भोपाल में 3 स्थानों पर भी जांच की जा रही है जिसमें भोपाल में आरके पांडेय टैक्स सलाहकार का दफ्तर शामिल है।

जांच दल के अनुसार सिंगरौली, छतरपुर, ग्वालियर, इंदौर में कागजों में कारोबार होना पाया गया। वास्तव में यहां कोई बिजनेस संचालित नहीं होता मिला है। सिंगरौली स्थित 2 फर्मों एवं छतरपुर स्थित एक फर्म में कोई वास्तविक व्यवसायिक गतिविधि नहीं पाई गई। ग्वालियर एवं इंदौर की एक फर्म में न तो व्यावसायिक गतिविधि मिली और न ही इनके कोई व्यवसायी मिले। इन फर्मों ने केवल कागजों पर व्यवसाय का प्रदर्शन कर फर्जी लेन-देन दर्शाए हैं। इसके साथ ही शेष फर्मों द्वारा अधिकतर आईटीसी बिना माल या सेवाओं की वास्तविक प्राप्ति के लिया गया है जो कि नियम विरुद्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) है जिससे राजस्व को भारी हानि पहुंचाई गई है।

जीएसटी अफसरों के अनुसार इश कार्यवाही के तार मुख्य रूप से कर सलाहकार अनिल कुमार शाह से जुड़ रहे हैं जिसके द्वारा अनेक फर्मों से बोगस आईटीसी लेकर स्थानीय फर्मों को उपलब्ध कराई गई है एवं इसके मोटा कमीशन हासिल किया गया है ।

दस करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी जा चुकी

इस प्रकार 15 फर्मों में अब तक की जांच में लगभग 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का पता चला है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के भी व्यवसायी इस चेन में सम्मिलित हैं, यदि उनका अपवंचन शामिल कर लिया जाय तो यह राशि 20 करोड़ के लगभग होगी। जांच दल द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों एवं डिजिटल डाटा का परीक्षण किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.