महेश्वर में कैबिनेट की बैठक, देवी अहिल्या बाई के सुशासन का संदेश देगी मोहन सरकार

Updated on 24-01-2025 02:06 PM

भोपाल सुशासन, नारी सशक्तीकरण और न्यायप्रियता के लिए विख्यात देवी अहिल्या बाई होल्कर के शासन की याद दिलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार शुक्रवार को महेश्वर पहुंच रही है। देवी अहिल्या बाई के जन्म के 300 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोहन सरकार यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित कर रही है।

अपने शासनकाल में देवी अहिल्या बाई होल्कर ने शिक्षा, समाज कल्याण, धर्म कल्याण, जल संरक्षण और संवर्धन जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर विभिन्न कार्यों के माध्यम से उन्होंने जो आदर्श स्थापित किया था, मध्य प्रदेश सरकार भी उस मार्ग पर चलने का संदेश महेश्वर से देना चाहती है।

दमोह के सिंग्रामपुर में भी हुई थी कैबिनेट बैठक

इससे पहले रानी दुर्गावती की राजधानी रहे सिंग्रामपुर में पांच अक्टूबर 2024 को कैबिनेट की बैठक हुई थी। दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है।

महिला अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया

वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की थी। नारी सम्मान को स्थापित करने में देवी अहिल्या बाई का शासन याद किया जाता है। उन्होंने महिला अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष भी किया और उसे अमल में लाया।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया

मध्य प्रदेश सरकार भी महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। महिला कल्याण के लिए लागू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। देवी अहिल्या बाई के शासनकाल में कानून और व्यवस्था के प्रति विशेष ध्यान दिया गया था।

महेश्वर घाट पर मां नर्मदा का पूजन

देवी अहिल्याबाई की स्मृति में लगाएंगे पौधे महेश्वर में कैबिनेट की बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रीगण देवी अहिल्याबाई की स्मृति में पौधारोपण करेंगे। मुख्यमंत्री महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे।

बुनकरों से संवाद

देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। महेश्वर में मां नर्मदा के घाटों के साथ ही नगर में भी साज-सज्जा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से संवाद करेंगे। मंत्रिपरिषद के सदस्य देवी अहिल्या बाई के महल का अवलोकन भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.