इंदौर में केबल कार 13.7 किमी क्षेत्र से गुजरेगी, पूर्व से पश्चिम को जोड़ने के लिए दो रूटों का चयन

Updated on 11-11-2024 11:55 AM
 इंदौर । इंदौर शहर में यातायात सुगम करने और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने के लिए केबल कार चलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। प्रारंभिक सर्वे में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों को कवर कर सात रूट बनाए गए थे। ये रूट 60.12 किमी क्षेत्र में बने थे। केबल कार के फाइनल सर्वे के लिए दो रूटों का चयन किया गया है।

पहला चंदन नगर से शुरू होगा और रेलवे स्टेशन होकर शिवाजी वाटिका तक जाएगा। दूसरा रूट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पाटनीपुरा हाते हुए बापट चौराहे तक जाएगा। ये दोनों रूट शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिम हिस्से से जोड़ने का काम करेंगे। इन दोनों रूट में रेलवे स्टेशन केंद्र बिंदु रहेगा। रूट की आर्थिक रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसके निर्माण की योजना तय होगी।


इंदौर में केबल कार के सर्वे का जिम्मा इंदौर विकास प्राधिकरण को दिया गया है। कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा सौपी गई प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में से दो रूट का चयन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए किया गया है। कंसल्टेंट कंपनी सर्वे कर डेढ़ माह में पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें रूट के निर्माण की लागत प्रति किमी के अनुसार निकाली जाएगी, वहीं व्यस्तम मार्ग में लाइन और स्टेशन बनाने के अलावा ट्राली संचालन का सर्वे भी किया जाएगा।


13.07 किमी क्षेत्र होगा कवर


फाइनल सर्वे के लिए जिन दो रूटों का चयन किया है वह शहर के 13.07 किमी क्षेत्र को कवर करेंगे। शहर के पूर्वी हिस्से खालसा चौक निरंजनपुर से शुरू होकर पश्चिम हिस्से चंदन नगर तक केबल कार की कनेक्टिविटी देंगे। इसमें रेलवे स्टेशन और राजवाड़ा के साथ जवाहर मार्ग का सघन क्षेत्र भी कवर हो रहा है। यदि इस रूट पर केवल कार का संचालन किया जाता है, तो लंबे क्षेत्र में यातायात की सुगमता होगी।


यह रूट चंदन नगर से शुरू होकर लाबरीया भैरू, जवाहर मार्ग से रेलवे स्टेशन होते हुए शिवाजी वाटिका तक जाएगा। 6.24 किमी लंबे इस रूट पर छह स्टेशन प्रारंभिक सर्वे में बनाए गए हैं। जो चंद्र शेखर आजद चौराहा चंदन नगर, लाबरिया भैरू, मालगंज चौराहा, जवाहर मार्ग गुरुद्वारा, सरवटे बस स्टैंड और शिवाजी वाटिका पर तय हैं।


लाइन 6 : 6.83 किमी, पांच स्टेशन


यह रूट रेलवे स्टेशन से पाटनीपुरा होते हुए बापट चौराहा से आगे खालसा चौक तक जाएगा। 6.83 किमी लंबे इस रूट पर प्रारंभिक सर्वे मे पांच स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। यह स्टेशन रेलवे स्टेशन, मालवा मील, पाटनीपुरा, बापट चौराहा, खालसा चौक पर तय हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.