आयुष विभाग में संवर्ग और वेतन विसंगतियाँ जल्द होंगी दूर

Updated on 12-08-2023 12:20 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विभाग में पदनाम और संवर्ग वेतन से संबंधित विसंगति को जल्द दूर करें। इसके लिये शासन स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही जल्द पूरी की जाये। राज्य मंत्री श्री कावरे आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुष आयुक्त श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और देवारण्य योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय मिश्रा भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि विभाग के सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर का नाम परिवर्तित कर कम्युनिटी आयुष मेडिकल ऑफिसर किया जायेगा। इसके साथ ही आयुष शिक्षक संवर्ग का वेतनमान चिकित्सा शिक्षा विभाग के शिक्षक वर्ग के समान किये जाने के प्रयास भी शासन स्तर पर तेजी से किये जा रहे हैं।

बैठक में प्रदेश में 42 आयुष औषधालयों के नवीन भवन निर्माण के लिये प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे गये हैं। इसके साथ ही 500 नवीन औषधालय खोले जाने का ड्राफ्ट मंत्रि-परिषद में शीघ्र रखा जायेगा। प्रदेश के 9 आयुष महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन का प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिये भेजा गया है। बैठक में बताया गया कि बालाघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय शुरू किये जाने के प्रस्ताव पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शासन से इस पर जल्द मंजूरी ली जायेगी। प्रदेश में 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों और टीकमगढ़ के आयुर्वेद औषधालय में भी पदों पर स्वीकृति शीघ्र ली जायेगी।

बैठक में विभाग के संभागीय और जिला मुख्यालयों पर पदस्थ अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में देवारण्य योजना की प्रगति और इससे जुड़े कृषकों और पदाधिकारियों का शीघ्र सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.