राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से विद्यार्थियों को पदक दिलाने के लिए दूसरी बार बुलावा भेजा, तारीख मिलने का इंतजार

Updated on 01-12-2023 12:16 PM
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इस साल अपना 60वां स्थापना वर्ष मना रहा है। डायमंड जुबली को खास बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को बुलाने की तैयारी की है। ताकि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उनके हाथों से सम्मानित किया जाए। मगर राष्ट्रपति कार्यालय से जवाब आना बाकी है। तारीख नहीं तय हो पाई है। इस वजह से विश्वविद्यालय का समारोह आयोजित करने में समय लग रहा है। वैसे मार्च तक समारोह करवाया जा सकता है।

60वें स्थापना वर्ष में आने वाले दीक्षा समारोह को लेकर कार्यपरिषद में रुपरेखा बनी, जिसमें कुछ सदस्यों ने राष्ट्रपति को बुलाने का सुझाव दिया। बाद में अधिकारी व प्राध्यापकों से भी पूछा गया। सभी राजी होने के बाद राष्ट्रपति को समारोह में बुलाने का न्यौता भेजा गया। अक्टूबर में पहले राष्ट्रपति कार्यालय से हरी-झंडी मिली, लेकिन बाद में समारोह में आने से माना कर दिया।

इसकी वजह से दिसंबर में होने वाले समारोह को आगे बढ़ाना पड़ा। वैसे कुलपति डा. रेणु जैन ने दोबारा राष्ट्रपति से अनुरोध कर समारोह के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय ने अभी तक कोई पत्राचार नहीं किया है। इसके चलते समारोह की तारीख तय नहीं हुई है।

कुलपति डा. रेणु जैन का कहना है कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में विद्यार्थियों को स्वर्ण व रजत पदक देने की योजना है। इसके लिए उन्हें बुलाया जा रहा है। दूसरी मर्तबा पत्र भेजा गया है। तारीख मिलते ही समारोह आयोजित करेंगे। वैसे पदक और उपाधि पाने वालों की सूची तैयार है।

लगेगी आचार संहिता

विश्वविद्यालय के पास समारोह करने के लिए मार्च तक का समय है। उसके बाद फिर विश्वविद्यालय को कुछ महीने इंतजार करना होगा, क्योंकि मई में लोकसभा चुनाव होंगे। उसके लिए अप्रैल से आचार संहिता लगेंगी। इस दौरान विश्वविद्यालय कोई भी आयोजन नहीं करवा सकेंगा। हालांकि विश्वविद्यालय भी मार्च तक समारोह करवाने में जुटा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.