खुद को 'युवराज' कहे जाने से भड़के कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस पर किया करारा पलटवार

Updated on 23-05-2023 06:18 PM
भोपाल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय ट्विटर पर कांग्रेस से भिड़ गए हैं। मप्र कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर की गई एक पोस्‍ट में कार्तिकेय को 'युवराज' की संज्ञा दिए जाने से भड़के कार्तिकेय ने पलटवार करते हुए परिवार पर हमला करने के बजाय मुद्दों पर राजनीति करने की सीख दे डाली।

कार्तिकेय सिंह ने मप्र कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई एक ट्वीट पर जवाब में लिखा कि 'युवराज शब्द आप लोगों के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज हैं, शहज़ादे हैं। आपको तो कई बार युवराज युवराज बोलना पड़ता होगा, इसलिए आदतन यहाँ भी लिख दिया। ख़ैर ये छोड़िये, भाजपा की वजह से आपकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करना सीखने की कोशिश करने लगी। हालांकि वो आपसे होगा नहीं, आपके DNA में नहीं है। मेरा समय बर्बाद करने के बजाय चुनाव लड़ने का प्रयास कीजिए। वैसे लगता नहीं, फिर भी उम्मीद करता हूं कि आप राजनीति के लिए मुद्दे खोजेंगे, परिवार नहीं।'
ऐसे शुरू हुआ था ट्विटर वार

दरअसल एमपी कांग्रेस और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच ट्विटर वार का यह सिलसिला तीन-चार दिन पहले शुरू हुआ था। जब एमपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से सीएम के वीडियो पोस्‍ट वाले ट्वीट को रीट्वीट किया गया था, जिसमें सीएम शिवराज की पत्‍नी साधना सिंह कुछ महिलाओं के साथ रसोई में बैठकर सिल-बच्‍चे पर मसाले पीसते हुए नजर आ रही थीं और वहीं चूल्‍हे से धुआं भी उठ रहा था। उनके साथ सीएम शिवराज भी बैठे थे।
इस रीट्वीट के साथ कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा था कि 'आदरणीय मामी जी, अब आपकी चूल्‍हा फूंकने की तकलीफ जल्‍द ही खत्‍म होने वाली है, क्‍योंकि कमल नाथ के मुख्‍यमंत्री बनते ही आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।'

इस ट्वीट से भड़के सीएम के पुत्र कार्तिकेय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर ही लिखा कि मेरी माँ 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है।आखिर करें भी क्यों ना, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचायें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.