पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और समग्र आई डी के लिए अभियान की शुरुआत बैरसिया से

Updated on 20-10-2021 06:53 PM

भोपाल | कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा पात्र परिवारो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैरसिया तहसील से अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार पंजीयन, अपडेशन, समग्र पोर्टल पर पंजीयन और अपडेशन का कार्य करने के लिए अधिकारियों - कर्मचारियों को तैनात किया है।

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार तहसील बैरसिया के अंतर्गत आने वाले समस्त 110 ग्रामों में शतप्रतिशत आयुष्मान, आधार एवं समग्र आई डी से संबंधित समस्त योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जाना है। कार्य योजना लाभार्थियों को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी  आधार सेंटर  एवं समग्र के कार्य हेतु पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से यह कार्य किये जाने के निर्देश दिए गए है।

   कलेक्टर श्री लवानिया द्वारा जारी आदेश अनुसार आयुष्मान योजना हेतु पात्र हितग्राहियों की सूची पंचायत दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध है। पंचायत सचिवों को निर्देशित कर प्रत्येक पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन एवं प्रचार प्रसार किया जाकर सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर 31 दिसंबर 2021 के पूर्व शत प्रतिशत पंजीयन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। आधार पंजीयन/ संशोधन/ अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु  कैम्प लगाए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.