मप्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए बुधवार से चलेगा अभियान

Updated on 02-08-2023 12:49 PM

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इनका निराकरण कर सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बुधवार को बैठक होगी, जिसमें उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रारूप प्रकाशन मतदान केंद्र और जिला स्तर पर किया जाएगा। तीन से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी और बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। एक घर में छह से अधिक मतदाता होने पर सेक्टर अधिकारी द्वारा उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
बीएलओ प्रतिदिन मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे। 12, 13, 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर संपर्क करेंगे और जो मतदाता आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उनसे आवेदन लिए जाएंगे।

इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी जिलों में रथों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान अवश्क करने की अपील, सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर के आयोजन की जानकारी दी जाएगी।

एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी कर सकेंगे आवेदन

एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर तक करके चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.