बैरागढ़ में सीहोर नाके से संतजी की कुटिया तक बीआरटीएस लेन हटाने शुरू होगा अभियान

Updated on 12-07-2023 12:41 PM
भोपाल। बैरागढ़ के सीहोर नाका क्षेत्र से संत हिरदारामजी की कुटिया तक बीआरटीएस लेन दिन भर खाली रहती है। यहां से केवल लो फ्लोर बसों की आवाजाही होती है, वहीं मिक्स लेन में बार-बार जाम लग जाता है। लेन हटाने के लिए व्यापारी अब अभियान शुरू करेंगे।

बैरागढ़ के व्यापारिक संगठनों ने मार्ग निर्माण के समय ही इसका कड़ा विरोध करते हुए न्यू मार्केट की तरह मेन रोड को लेन से मुक्त रखने की मांग की थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में लेन हटाने की घोषणा तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री जयव‌र्द्धन सिंह ने की थी, लेकिन अमल नहीं हो सका। रहवासियों और व्यापारिक संगठनों को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार लेन हटाने की पहल करेगी, लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। कुछ समय पहले मेन रोड पर ऐलिवेटेड कारिडोर बनाने की घोषणा हुई है। व्यापारी चाहते हैं कि पहले बीआरटीएस लेन हटा दी जाए तो बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

पहले हटे लेन, शायद कारिडोर न बनाना पड़े

व्यापारी चाहते हैं कि बीआरटीएस लेन हटा देना चाहिए। लेन हटने के बाद शायद कारिडोर बनाने की जरूरत न पड़े। कपड़ा संघ कार्यसमिति सदस्य दिलीप ज्ञानचंदानी का कहना है कि कारिडोर बनने से लेन का उपयोग कम हो जाएगा। वर्तमान में केवल लो-फ्लोर बसें ही लेन से निकलती हैं। बाकी आजू-बाजू की दोनों छोर पर अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लेन हटाने के बाद कारिडोर बनाने के बार में निर्णय लेना चाहिए। बीआरटीएस मार्ग बनने के बाद बैरागढ़ का थोक कपड़ा एवं बर्तन बाजार दो हिस्सों में बंट गया है। शहर से बैरागढ़ आते समय ग्राहकों बाएं तरफ स्थित दुकानों से ही खरीदी करने पर मजबूर हो जाते हैं क्‍योंकि दाएं तरफ मुड़ने के लिए वाहन चालकों को लंबा रूट तय करना पड़ता है। बस स्टेंड से कालका चौक तक केवल दो जगह कट प्वाइंट है। यही समस्या शहर जाते समय होती है। यही कारण है कि व्यापारी मार्ग निर्माण के समय से मेन रोड पर पहले की तरह सिंगल डिवाइडर बनाने की मांग करते आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.