जनता के आवेदनों के निराकरण के लिए निरंतर लगाये शिविर: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-05-2023 05:57 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीएम जन सेवा अभियान 2.0 में जनता के आवेदनों के निराकरण के लिए निरंतर शिविर लगाये जाये। प्रभारी मंत्री, जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला अभियान में जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 मई तक 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है। अभियान में नागरिकों को 68 सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यह सुनिश्चित किया जाये कि पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि, कमिश्नर-कलेक्टर और अन्य अधिकारी जिलों से वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में भ्रमण के दौरान मुझे जनता से प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर्स अत्यंत गंभीरता से सकारात्मक निराकरण करें। इलाज के मामलों में संवेदनशीलता से कार्यवाही की जाये। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 31 मई को अंतिम सूची प्रकाशित हो जाएगी। प्राप्त आवेदनों की आपत्तियों का निराकरण जल्द कर लें। आगामी 1 जून से स्वीकृति-पत्रों का वितरण घर-घर जाकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी स्वीकृति-पत्र वितरण करने जाऊँगा। आगामी 10 जून को सिंगल क्लिक से बहनों के खातों में योजना की राशि अंतरित की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ब्याज माफी के फार्म भरने का काम व्यस्थित चलता रहे। किसी भी जिले में किसानों की उपज का भुगतान शेष न रहे। बिजली विभाग जले ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य ठीक ढंग से हों। नाले-नालियों की सफाई बरसात के पहले हो जाए। अतिवर्षा, बाढ़ से बचाव की बरसात के पूर्व की तैयारियाँ गंभीरता से कर लें। जनजाति बहुल 89 ब्लॉक में पेसा नियम का प्रचार-प्रसार हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों से कहा कि अवैध कॉलोनी को वैध करने के अभियान में लगभग 7 हजार कॉलोनी वैध कर दी गई हैं। शेष अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित करने का कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। भ्रष्टाचार के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हो, जिले में तीखी नजर बनाकर रखें। किसी भी हालत में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम जन सेवा अभियान 2.0 में रायसेन जिले में 84 प्रतिशत निराकरण हुआ है। रायसेन में जाति-पत्र, नामांतरण, बँटवारा के ज्यादा प्रकरण आ रहे हैं। इन प्रकरणों का शिविर लगा कर निराकरण में तेजी लाई जाए। सभी कलेक्टर्स जातियों के विवादित मामलों की सूची बना कर भेज दें। राज्य सरकार उस पर समग्र विचार कर विसंगतियाँ दूर करने का रास्ता निकालेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगरोली में 7 हजार जाति प्रमाण-पत्र बन गए हैं। चालू खसरा-खतौनी, नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन के आवेदन अधिक आए हैं, जिनका गंभीरता से निराकरण किया जाये।

सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगातार शिविर लगा कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि हरदा में 85 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हुआ है। शहडोल में 88.1 प्रतिशत, शाजापुर में 98.2 प्रतिशत और झाबुआ में 89 प्रतिशत आवेदन निराकृत हुए हैं। अभियान अच्छे से चल रहा है। पन्ना में उच्च शिक्षा, नगरीय निकाय, नामांतरण, बँटवारा के प्रकरण आ रहे हैं। शिविर लगाकर मौके पर जनता को आदेश की प्रति दी जा रही है। अलीराजपुर में नामांतरण, बँटवारा के प्रकरण तेजी से निराकृत हो रहे हैं। सतना में एक ही दिन में 2 हजार से अधिक सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण हुआ है। श्योपुर में बाल समत्व अभियान में बच्चों को जन्म के समय किट उपलब्ध कराने का नवाचार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.