आनलाइन महंगा मोबाइल मंगाकर सौदा कैंसल करते, रिटर्न पार्सल में रख देते थे साबुन

Updated on 14-07-2023 12:52 PM
भोपाल । आनलाइन होम अप्लायंसेज एवं इलेक्ट्रोनिक आइटम सप्लाई करने वाली होलसेल कंपनी उड़ान की वेबसाइट पर आर्डर प्लेस कर लाखों रुपए की हेराफेरी करने वाली गैंग का पर्दफाश हुआ है। गिरोह के लोग आनलाइन महंगा मोबाइल फोन मंगवाकर इसमें हेरफेर या खराबी बताकर मौके पर वापस लौटाने का नाटक करते थे। ये लोग डिलीवरी ब्‍वाय को चकमा देकर मोबाइल निकालकर उसमें साबुन रखकर पार्सल की इस तरह सफाई से वापस पैकिंग कर देते थे कि किसी को शक भी नहीं होता था। क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के सवाई माधौपुर से तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा 17 लाख रुपये का कीमती सामान हड़पने की जानकारी मिली है। इसमें 95 महंगे मोबाइल भी शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपितों द्वारा बहाना यह बनाया जाता था कि कंपनी द्वारा गलत प्रोडक्ट्स सप्लाई कर दिया गया है, इसलिए दोबारा आर्डर कर सही सामग्री मंगवाई जाएगी। उड़ान कंपनी इस प्रकार सामान वापस लेकर अपने गोदाम में रख लेती थी। किसी अन्य व्यापारी द्वारा आर्डर आने पर उसे भेज दिया जाता था। इस बीच लगातार व्यापारियों द्वारा शिकायत भेजी गई की सप्लाई में मिले मोबाइल के डिब्बों के अंदर पत्थर एवं साबुन बरामद हुए हैं। उड़ान कंपनी ने शिकायत आने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच से मदद मांगी थी। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच के बाद राजस्थान के जिला सवाई माधौपुर से चेतराम मीणा, दिनेश चंद्र मीणा, अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने गिरोह बनाकर आनलाइन माल सप्लाई करने वाली उड़ान नामक कंपनी के साथ धोखाधड़ी की योजना बनाई थी। इसे अंजाम देने के लिए आरोपितों ने फर्जी टाइटल से कंपनी गठन किया था। अपनी फर्जी कंपनी के नाम पर आनलाइन आर्डर भेजा जाता था और माल आने पर इसे थोड़ी देर बाद वापस लौटा देते थे। पुलिस को शक है कि इस मामले में उड़ान कंपनी के भी कुछ कर्मचारी मिले हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.