आज राजधानी पहुंचेगी कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह

Updated on 16-12-2021 08:22 PM

भोपाल। बीतेदिनों हेलिकाप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर ढाई बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल लाया जा रहा है। यहां से उन्हें एयरपोर्ट रोड स्थित इन्नर कोर्ट कालोनी में ले जाया जाएगा। यहां पर उनके अंतिम दर्शन हो सकेंगे। कैप्टन वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह यहीं रहते हैं। यहां सबसे पहले वरुण के स्वजन उनके अंतिम दर्शन करेंगे। कालोनी के जिस अपार्टमेंट में उनका निवास है, वहां भूतल पर कवर्ड टेंट लगाया गया है।

करीब आधे घंटे तक पार्थिव शरीर को यहां रखा जाएगा। इन्नर कोर्ट रहवासी समिति के अध्यक्ष डीएस गुरूदत्ता के अनुसार कुन्नूर में हेलिकाप्टर हादसे के बाद से वरुण के कई स्वजन उनसे नहीं मिल सके थे, इसलिए सबसे पहले स्वजनों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। कुछ समय बाद पार्थिव शरीर इंद्रप्रस्थ पार्क लाया जाएगा। यहां सेना के प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। इन्नर कोर्ट कॉलोनी के पास इंद्रप्रस्थ पार्क में ग्रुप कैप्टन वरुण के अंतिम दर्शन की तैयारियां की जा रही है।

 कॉलोनी के रहवासी व्यवस्था में जुट गए हैं। रात में कैप्टन वरुण की पार्थिव देह को 3 ईएमई सेंटर में स्थित सैन्य अस्पताल में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे के मध्य बैरागढ़ विश्राम घाट पर होगा। बता देंकि वरूण के निधन की खबर से कालोनी के लोग स्तब्ध हैं। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वरूण अब हमारे बीच नहीं रहे। रहवासी समिति के अध्यक्ष डीएस गुरूदत्ता के अनुसार वरूण और उसके पिता कर्नल केपी सिंह कालोनी के आदर्श हैं। पूरा परिवार देशभक्त है।

वरूण को शौर्य चक्र मिलने पर हमने पिता केपी सिंह का सम्मान किया था, तब उन्होंने सभी को देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया था। इन्नर कोर्ट अपार्टमेंट के पास ही इंद्रप्रस्थ सनसिटी कालोनी है। यहां के रहवासी भी दुखी हैं। रहवासी महेंद्र बोरा, भगवानदास चंदनानी एवं मुरलीधर ज्ञानचंदानी ने गहरा शोक प्रकट किया है। मालूम होकि कुन्नूर में हुए हेलिकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। इस खबर के बाद इंदौर में उनकी ससुराल में शोक छा गया है। कैप्टन वरुण पत्नी गीतांजलि के साथ इंदौर आकर शौर्य चक्र मिलने की खुशी में सभी को पार्टी देने वाले थे। हेलिकाप्टर हादसे ने उन्हें सबसे छीन लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.