हमीदिया के नए भवन में कार्डियोलाजी विभाग, एंजियोग्राफी लैब पुराने भवन में, मरीज के साथ अटेंडर भी परेशान

Updated on 30-07-2023 03:07 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की स्थिति हांफने और कांपने जैसी हो रही है। दरअसल यहां कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट नए भवन में शिफ्ट हो गया है, जबकि एंजियोग्राफी लैब अब भी पुराने भवन में संचालित हो रही है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को आपरेशन थियेटर से लेकर वार्ड तक पहुंचाने में 300 मीटर की दूरी तय करना पड़ रही है। इसके चलते मरीजों उनके अटेंडर से लेकर अस्पताल के कर्मचारियों को समस्या हो रही है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है, क्योंकि नए भवन में आपरेशन थियेटर के लिए कोई जगह ही चिन्हित नहीं की गई है।

अस्पताल प्रबंधन और कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट में इस मामले को लेकर एक बार फिर से खींचतान बढ़ गई है। लेकिन कोई भी अधिकृत तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दरअसल कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट को ब्लाक-ए में 13 वीं मंजिल में वार्ड शिफ्ट किया गया है। गत सोमवार से 10-10 मरीजों को कर नए वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को ही 40 मरीजों को शिफ्ट कर लिया गया था। जहां पर मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ को लगाया गया है। वहीं तीसरी मंजिल में 20 पलंग का आइसीयू को भी जल्द शुरू किया जाएगा।

पुराने भवन में हो रहे आपरेशन

नए ओपीडी ब्लाक के निर्माण के लिए पटेल वार्ड वाले पुराने को तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। हालांकि एंजोग्राफी लैब अभी भी यहीं संचालित की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जगह नहीं होने का हवाला देकर अभी लैब को शिफ्ट कराने कि प्रक्रिया शुरू करने से मना किया गया है। लेकिन वार्ड और लैब में दूरी अधिक होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आपरेशन के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के लिए लंबी दूरी से लाना पड़ रहा है। इधर जानकार बताते हैं कि नए भवन में कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के एंजियोग्राफी लैब के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में फिलहाल लैब को पुराने भवन में ही संचालित किया जाएगा।
इनका कहना है

अभी हम नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं। 20 पलंग का आइसीयू भी अगले दो-तीन दिनों में तीसरी मंजिल में चालू कर दिया जाएगा। अभी एंजियोग्राफी लैब पुराने भवन में ही संचालित होगा। इसे नए भवन में शिफ्ट कराने का काम कर रहे हैं।

- डा. राजीव गुप्ता, एचओडी, कार्डियोलाजी विभाग, हमीदिया अस्‍पताल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.